साहिबगंज में बाढ़ के पानी से टूटा NH-80 की सड़क, झारखंड से पश्चिम बंगाल का संपर्क टूटा

साहिबगंज में बाढ़ के पानी से टूटा NH-80 की सड़क, झारखंड से पश्चिम बंगाल का संपर्क टूटा

साहिबगंजः झारखंड और आसपास के राज्यों में हो रही लगातार बारिश और गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क, बरहड़वा-फरक्का एनएच 80, पर स्थित निशिंदरा क्षेत्र में कटान के कारण पिछले चार दिनों से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

देवघर में तेज रफ्तार स्कूल बस ने मचाया कोहराम, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
तेज बहाव के चलते कटान की स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे आम जनजीवन और व्यवसायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। विशेष रूप से पत्थर और पेट्रोल पंप के व्यवसायों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है, जो सरकार के राजस्व पर भी असर डाल रहा है।

सारंडा से माओवादी खत्म लेकिन लैंड माइन बन रहे हैं ग्रामीणों के लिए खतरा, जंगल में पत्ता चुनने गए शख्स का पैर उड़ा
हाल ही में क्षेत्र में हुई भारी वर्षा और बरहेट बराज परियोजना के गेट खोलने से गुमानी नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। बाढ़ का पानी निशिंदरा कटान से होते हुए छोटा गंगा तक पहुंच गया। तेज बहाव के कारण कटान में लगभग 40-50 फीट तक कटाव हो गया है।

See also  Sunetra Pawar बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री,आंसुओं के बीच हुआ राजतिलक

रांची में बार के मालिक पर यौन शोषण आरोप, अरगोड़ा थाने में दर्ज हुआ केस
इस स्थिति के कारण झारखंड और बंगाल की ओर से वाहनों की आवाजाही रुक गई है। बरहड़वा – फरक्का मुख्य पथ पर कई पत्थर लोड ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन खड़े हैं। यह समस्या पिछले 40 वर्षों से हर वर्ष बारिश के मौसम में उत्पन्न होती है। पिछले वर्ष भी लगभग 15 दिनों तक आवागमन बाधित रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now