महिला थानाध्यक्ष घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने धर दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2025

महिला थानाध्यक्ष घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने धर दबोचा

डेस्कः भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार में चल रही निगरानी की कार्रवाई का शिकार शनिवार को समस्तीपुर की महिला थाध्यक्ष पुतुल कुमारी बनीं। पटना से गई निगरानी की टीम ने 20 हजार रिश्वत की राशि लेते महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पीड़ित छतौना गांव निवासी राजीव रंजन सिंह ने निगरानी से इनकी शिकायत की थी।

WhatsApp Image 2025 07 19 at 16.35.47 3ea5ae33

बिहार में महिला CO के साथ बदसलूकी और लूटपाट, पुरूष दोस्त के साथ गई थी वॉटरफॉल घूमने
शिकायत के आलोक में निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित राजीव रंजन पर गांव की ही एक महिला ने अपने ऊपर अत्याचार से संबंधित आवेदन दिया था। बिना केस दर्ज किए थानाध्यक्ष ने नोटिस भेजकर राजीव को बुलाया और पूछताछ की।

गयाजी में डॉक्टर तपेश्वर सिंह को बदमाशों ने गोली मारी, बेटे से चल रहा संपत्ति विवाद
इस दौरान चालक के माध्यम से 20 हजार लेकर आवेदन को सेट करने का आश्वासन दिया। शनिवार को उसी राशि को देने के लिए राजीव आया था। तय समय के अनुसार निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। टीम का नेतृत्व निगरानी डीएसपी राजेश कुमार कर रहे थे।

See also  गढ़वा में NH-39 पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कंटेनर से एक करोड़ की अवैध शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now