PCSO ने किया लोहरदगा स्टेशन का निरीक्षण, रेलवे की सुरक्षा और यात्री सुविधाओं का किया आंकलन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2025

PCSO ने किया लोहरदगा स्टेशन का निरीक्षण, रेलवे की सुरक्षा और यात्री सुविधाओं का किया आंकलन

लोहरदगा : दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डन रीच कोलकाता से आए प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी (पीसीएसओ) एके सिन्हा ने शुक्रवार को लोहरदगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान पीसीएसओ ने रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की स्थिति का आंकलन किया। पीसीएसओ एके सिन्हा के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उन्होंने लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर पैनल कक्ष, प्लेटफार्म, बुकिंग कार्यालय, ओवरब्रिज व अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रेलवे के निरीक्षण यान से लोहरदगा पहुंचे पीसीएसओ एके सिन्हा ने रांची से लोहरदगा के बीच भी कई रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पीसीएसओ एके सिन्हा लोहरदगा पहुंचे थे। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का जायजा लिया।

लोहरदगा उपायुक्त के नाम पर फर्जीवाड़ा, साइबर अपराधियों ने फर्जी ई-मेल आईडी बनाया

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की स्थिति का आंकलन करना था। बताया गया कि यह एक प्रकार का सेफ्टी आडिट भी था। निरीक्षण के दौरान पीसीएसओ एके सिन्हा ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और अन्य यात्री-संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सफाई, और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की। पीसीएसओ की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधार और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके। पीसीएसओ लोहरदगा रेलवे स्टेशन में करीब एक घंटे तक पहुंचे थे। पीसीएसओ के लोहरदगा पहुंचने के दौरान काफी हलचल रही। अधिकारी भागते-दौड़ते नजर आए। हालांकि लोहरदगा स्टेशन को लेकर पीसीएसओ संतुष्ट नजर आए। उनके साथ सीनियर डीईएम, एसडीईई पीआरडी, एडीआरएस, ब्रांच के अधिकारी भी थे।

See also  JAC Results में बेटियों का जलवाः लोहरदगा की सना संजूरी बनीं सेकेंड टॉपर, जिले की चार बेटियां बनी स्टेट टॉपर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now