पटना में अपराधी बेखौफ, पारस अस्पताल में चली गोली, पैरोल पर जेल से छूटकर आए गैंगस्टर को मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 17, 2025

patna

पटनाः बिहार में अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगता हुआ दिख नहीं रहा है। राजधानी पटना में एक बार फिर गोली चली है। पटना के राजाबाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब इलाज के दौरान एक कैदी को चार अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने वाला शख्स चंदन है, जो बेऊर जेल से पैरोल पर बाहर आया था। वह इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल में भर्ती था।

पटना में एक और मर्डरः 20 साल के युवक की धारदार हथियार से हत्या
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल चंदन मिश्रा का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधी बेखौफ अंदाज़ में अस्पताल के अंदर आए और गोली मारकर फरार हो गए। यह घटना दिनदहाड़े घटी है।पारस अस्पताल गोलीबारी की घटना पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “बिहार में गुंडाराज कायम हो गया है। अपराधियों को पुलिस का भय नहीं रहा। पटना में जहां सरकार बैठी है, जहां पुलिस मुख्यालय है वहां अस्पताल में घुस पर गोली मारी जा रही है। अपराधी राज कायम हो गया है।”

See also  बिहार का प्लंबर कर रहा था 'गजवा ए हिंद' की तैयारी, सोहेल के आतंकी होने की मां को नहीं थी खबर

बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, सीएम नीतीश ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत
मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है और CCTV फुटेज की जांच कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। फिलहाल इस हमले के पीछे की वजह और पीड़ित की पहचान को लेकर पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।पारस अस्पताल में गोलीबारी की घटना की सूचना पर SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा, “बक्सर जिला के एक दुर्दांत अपराधी चंदन मिश्रा पर हत्या के दर्जनों केस दर्ज थे और एक में ये सजायाफ्ता भी हैं। इनको बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था। इलाजरत होने के कारण इनको पैरोल दिया गया था। संभवतः इनके विरोधी गुटों के लोगों ने इसे गोली मारी है। कई गोलियां लगी हैं। अभी इलाजरत है। बक्सर पुलिस की मदद से गैंग के लोगों की पहचान की जा रही है। शूटर की तस्वीर मिल गई है।”

See also  भगवा वस्त्रधारी भाजपा विधायकों ने विस के मुख्य द्वार पर मनाया जश्न, सदन के अंदर भी जयकारे के नारे लगाये

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now