बिहार में BJP की जिलाध्यक्ष कर रहीं हैं वोटर लिस्ट का रिवीजन, वायरल वीडियो पर चुनाव आयोग का आया जवाब

बिहार में BJP की जिलाध्यक्ष कर रहीं हैं वोटर लिस्ट का रिवीजन, वायरल वीडियो पर चुनाव आयोग का आया जवाब

डेस्कः बिहार में चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन पर सियासी हंगामा मचा हुआ है। इस बीच दरभंगा का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष बीएलओ के साथ बैठकर मतदाता गहन पुनरीक्षण का काम कर रही हैं। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह वीडियो शेयर कर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने भी आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसे शेयर किया है। अब चुनाव आयोग ने इस वीडियो पर सफाई दी है। आयोग ने सभी आरोपों का खंडन किया है।

गोपाल खेमका की हत्या मामले में नप गए थानेदार, पटना IG ने गांधी मैदान थाने के SHO पर की कार्रवाई
चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद दरभंगा के जिला प्रशासन ने इसकी जांच की है। इसमें सामने आया है कि वीडियो में जो महिला दिख रही हैं, उनका नाम कविता कुमारी उर्फ सपना भारती है। वह जोरावन सिंह (उत्तरी भाग) स्थित मतदान केंद्र संख्या 156 की रजिस्टर्ड वोटर हैं। वह भाजपा की जिलाध्यक्ष भी हैं।

 

बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी,नीतीश कुमार ने TRE-4 शिक्षकों की रिक्तयों की गणना करने का दिया निर्देश
बीएलओ सुधा कुमारी ने बताया कि कविता अपने और अपने परिवार का गणना फॉर्म और जरूरी दस्तावेज लेकर आई थीं। वह केंद्र पर ही बैठकर उन्हें भर रही थीं। तभी डॉ. जमाल हसन नाम के राजनीतिक कार्यकर्ता डॉ. जमाल हसन ने मतदान केंद्र का वीडियो बना लिया। वीडियो में वह कविता कुमार को देखकर आरोप लगाने लगे कि महिला भाजपा की जिलाध्यक्ष हैं और उनके द्वारा मतदाता पुनरीक्षण के काम को प्रभावित किया जा रहा है।

बिहार में जज के गार्ड पर जानलेवा हमला, मंदिर में छिपकर बचाई जान,अपराधियों ने बाइक और पैस लूट लिये
आयोग ने कहा कि जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट से पता चला कि यह वीडियो मंगलवार 15 जुलाई का है। भाजपा जिलाध्यक्ष कविता कुमारी और वीडियो बनाने वाले डॉ. जमाल हसन के बीच राजनीतिक मनमुटाव भी रहा है। इसी के चलते यह वीडियो बनाकर वायरल किया गया। बीएलओ ने हसन के आरोपों का खंडन करते हुए वोटर लिस्ट रिवीजन में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने से इनकार किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now