गोपाल खेमका की हत्या मामले में नप गए थानेदार, पटना IG ने गांधी मैदान थाने के SHO पर की कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2025

गोपाल खेमका की हत्या मामले में नप गए थानेदार, पटना IG ने गांधी मैदान थाने के SHO पर की कार्रवाई

पटनाः राजधानी पटना के चर्चित गोपाल खेमका मर्डर केस में पहली बार खाकी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। व्यवसायी गोपाल खेमका मर्डर हत्याकांड मामले में लापरवाही बरतने पर गांधी मैदान थानेदार राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आईजी पटना जितेंद्र राणा ने थानेदार के निलंबन की पुष्टि कर दी है। गोपाल खेमका हत्याकांड में लापरवाही बरतने पर गांधी मैदान थाने के SHO राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पटना SSP की सिफारिश पर पटना IG ने की है।

गोपाल खेमका की हत्या के लिए दी गई थी साढ़े तीन लाख की सुपारी, बिल्डर निकला हत्याकांड का मास्टरमाइंड
कहा जा रहा है कि एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने अपनी समीक्षा के दौरान गांधी मैदान थाने के एसएचओ राजेश कुमार को अपने कर्तव्यों में कई बिंदुओं पर लापरवाह पाया है। इसके बाद उन्होंने कठोर कदम उठाते हुए उन्हें सस्पेंड किए जाने की सिफारिश की थी। जिसके बाद SHO राजेश कुमार पर निलंबन की यह गाज गिरी है।

See also  पटना में महिला अधिकारी गायब, 22 दिन पहले हुई थी शादी

पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर सहित 2 कर्मियों को साथ ले गई टीम
पटना पुलिस की अब तक की जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा पाया गया है। मसलन, पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बीते दिनों बताया था, “अभी तक जो मामला सामने आया है वो जमीन विवाद का है,और भी कई वजहें हैं जिन पर हम जांच चल रही है।” उन्होंने बताया था कि विवाद से जुड़े कई ऑडियो क्लिप भी बरामद किए गए और विवाद भी सिर्फ एक जमीन का नहीं है, बल्कि कई सारी जमीनों को लेकर मामला चल रहा था। हत्याकांड में एसआइटी और एसटीएफ की टीम ने हिरासत में लिए गए। मास्टरमाइंड अशोक साव और शूटर उमेश यादव से पूछताछ के बावजूद अभी तक कई बातों का खुलासा नहीं हो सका है। लिहाजा पुलिस ने दोनों को उन स्थानों पर ले जाकर पूछताछ की जहां उनकी लगातार मुलाकात होती थी और हत्या का षडयंत्र रचा गया था।

See also  पटना में 1 लाख रुपए घूस लेते SHO गिरफ्तार, 5 लाख की डिमांड थी,निगरानी की बड़ी कार्रवाई

बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी,नीतीश कुमार ने TRE-4 शिक्षकों की रिक्तयों की गणना करने का दिया निर्देश
आपको बता दें कि गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास गोपाल खेमका के आवास के बाहर ही उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। उनका घर गांधी मैदान थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर था। इस हत्याकांड के बाद गोपाल खेमका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस घटनास्थल पर करीब डेढ़ से 2 घंटे की देर पर पहुंची थी। हालांकि, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से कहा गया था कि इस हत्याकांड की सूचना पुलिस को देर से मिली थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now