लोहरदगा : जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में मंगलवार को ए-डिविजन फुटबाल लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ नदिया स्कूल परिसर स्थित मिनी स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन मैच यंग वारियर लोहरदगा बनाम नदिया हास्टल लोहरदगा के बीच हुआ। उद्घाटन मैच का शुभारंभ हटिया रेलवे के डीआरयूसीसी सदस्य सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इंटरनेट मीडिया के पूर्व इंचार्ज राज रुद्रा एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह ओडिसा प्रभारी अभिनव सिद्धार्थ ने किया। अतिथियों के आगमन पर जिला फुटबाल संघ के सचिव जाहिद अहमद ने परंपरा के अनुरूप स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

मौके पर राज रुद्रा ने कहा कि जिला फुटबाल लीग खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां खेले बिना खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं पहुंच सकते। लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष हैं, उनके सकारात्मक प्रयास से खिलाड़ियों को मंच देने के लिए जिला लीग का आयोजन किया जाता रहा है। इसके लिए सांसद सुखदेव भगत धन्यवाद के पात्र हैं। सांसद की जो सोच है, वह हमेशा कारगर रही है। हम जिला फुटबाल संघ के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हैं जिन्होने उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया।

लोहरदगा में बारिश के बाद जलजमाव से लोग परेशान, छात्राओं को हो रही है सबसे ज्यादा परेशानी
अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ आप सभी खेलने का प्रयास करें, आपकी लगन, कड़ी मेहनत निश्चित रूप से आपको कामयाबी के शिखर तक लेकर जाएगी। प्रतियोगिता में नदिया आदिवासी छात्रावास ने 2-0 से यंग वारियर को हराकर मैच जीत लिया। मौके पर जिला फुटबाल संघ के सचिव जाहिद अहमद, सांसद सुखदेव भगत के स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, फुलदेव उरांव, मनोज तिर्की, मनोज भगत, रवि रौशन बेक, वीरेंद्र यादव, विकास शाहदेव, नंदकशोर शुक्ला, दयानंद उरांव, समीद असारी, एस. सुजाउद्दीन राजा, नुसरत अंसारी, सुरेंद्र लोहरा, आफताब अंसारी, राजू टाना भगत, तारिक अंसारी, रफीक अंसारी, राजू कुरैशी, जसीम खान, अजय सुभाष तिर्की, रौशन मुंडा, संदीप खाखा, गौतम उरांव, सूरज उरांव, विपिन उरांव, प्रेय सचिन तिर्की, बिगू भगत आदि मौजूद थे





