शिबू सोरेन के साथ स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे अरविंद केजरीवाल और नितिन गडकरी, हेमंत सोरेन से मुलाकात कर ली जानकारी

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में है और लगातार अपने पिता की सेवा में लगे हुए है। शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जानने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Gv4wfdmasAAo6YKGv4oMqQWAAAvmJ3 1

राहुल गांधी और खरगे के साथ बैठक के बाद पप्पू यादव ने बताया CM कैंडिडेट का नाम, तेजस्वी यादव को दे दी टेंशन
नितिन गडकरी और अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन और अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति को जाना। शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जानने देश के बड़े-बड़े शख्सियत गंगा राम अस्पताल जा चुके है। राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी गंगा राम अस्पताल जाकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जान चुके है। वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने भी दिल्ली जाकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की थी।

Gv4wfdmXcAAx4F0 scaledGv4oWL8WMAAMsPN

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now