बोकारो की प्राची गुप्ता को मिला टैली MSME 2025 ग्लोबल अवॉर्ड में “वंडर वुमन” का खिताब, बनाया गया ब्रांड एम्बेसडर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2025

डेस्कः झारखंड के बोकारो जिला की रहने वाली प्राची गुप्ता ने राज्य का जिला का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है।प्राची ने अपनी शुरुआत राइटिंग के करियर से की थी। वह एक बेस्टसेलिंग ऑथर हैं और अब तक 11 से अधिक किताबें लिख चुकी हैं। उनकी सभी किताबें बहुत प्रचलित रही हैं और अब प्राची एक प्रेरणादायक बिजनेस वुमन के रूप में पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो रही हैं।

WhatsApp Image 2025 07 14 at 13.26.46 2d814ead

पहली सोमवारी पर देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख से अधिक कांवरियों के आने का अनुमान

प्राची गुप्ता को उनकी ENN360 नामक एजुकेशन कंपनी के लिए टैली MSME 2025 में “वंडर वुमन” के नाम से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड मिडल ईस्ट, नेपाल, बांग्लादेश और कई अन्य देशों में से चुने गए 30 लोगों को दिया गया, जिसमें प्राची गुप्ता का नाम भी शामिल है। यह कंपनी शिक्षा की दुनिया में एक नया क्रांति ला रही है, जिसमें भगवद गीता, एस्ट्रोलॉजी, IELTS, इंग्लिश स्पीकिंग, लैंग्वेज कोर्सेस सहित अनेक विविध कोर्सेज शामिल हैं, जिन्हें न केवल भारत बल्कि कई अन्य देशों के छात्र भी अपना रहे हैं। ENN360 की उपस्थिति 50 से अधिक देशों में है।

See also  रांची नगर निगम के 53 में से 25 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व, वार्ड आरक्षण गजट किया गया जारी

राहुल गांधी आज करेंगे झारखंड के मंत्री और विधायक के साथ बैठक, गुटबाजी और आपसी खींचतान पर लेंगे क्लास

प्राची को हमेशा से पढ़ने-लिखने का अत्यंत शौक रहा है। इसी रुचि के चलते उन्होंने कई डिग्रियाँ भी प्राप्त की हैं — वह लंदन विश्वविद्यालय से MBA, मिशिगन से फिल्म लेखन का कोर्स, और वास्तु शास्त्र में पीएच.डी. कर चुकी हैं। प्राची को शोध की दुनिया में उनके योगदान के लिए भारतीय अनुसंधान संस्थान (Research Foundation of India) का ब्रांड एम्बेसडर भी नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2025 07 14 at 13.26.46 565d124c

फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025: कोल पामर के शानदार गेम से चेल्सी ने पीएसजी को 3-0 से हराकर रचा इतिहास

प्राची बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी बहुत सजग हैं। उनका मानना है कि बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनका मानसिक रूप से स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है। इसी सोच के चलते वह कई मेंटल हेल्थ प्रोग्राम्स चला रही हैं और सरकार के साथ मिलकर कई और कार्यक्रमों की योजना भी बना रही हैं।प्राची भारत और कई अन्य देशों में अनेकों मोटिवेशनल सेशन्स दे चुकी हैं। उनके शब्दों में भारतीय संस्कृति और आत्मनिर्भरता का स्पष्ट संदेश झलकता है। प्राची की सादगी, गहराई और सोच उन्हें एक प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रदान करती है।

See also  लोहरदगा में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला का हुआ आयोजन, उपायुक्त ने कहा-बॉक्साइट नगरी के बाद अब दूध और आम की नगरी बनाएंगे

विंबलडन 2025:यानिक सिन्नर की ऐतिहासिक जीत, इटली को मिला पहला पुरुष एकल खिताब, अल्कारेज को दी मात

प्राची का अगला सपना है कि वह भारत के हर राज्य में राइटिंग अकैडमीज़ शुरू करें, जहाँ बच्चों को कहानी लेखन की उन्नत शिक्षा दी जाए। उनका उद्देश्य है कि भारतीय बच्चे न केवल भारत, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारतीय कहानियों, मूल्यों और संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर सकें।प्राची गुप्ता का कार्य और दृष्टिकोण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now