गाजियाबाद में जूस में पेशाब मिलाकर कांवड़ियों को बेचने का आरोप; जीशान और महताब गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2025

Fruit-Juice

गाजियाबाद जिले के नंदग्राम इलाके में कांवड़ियों को जूस में पेशाब मिलाकर बेचने के आरोप में पुलिस ने रविवार को दो विक्रेताओं को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बजरंग दल के एक पदाधिकारी ने दिल्ली-मेरठ राजमार्ग पर सिहानी चुंगी में जूस बेचने वाले जीशान और महताब पर उस मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों को जूस में पेशाब मिलाकर देने की शिकायत पुलिस से की थी।

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नंदग्राम की अपर पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम को मौके पर बुलाया गया और जूस के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट 15 दिन के भीतर मिलने की संभावना है। प्रारंभिक जांच में गंदगी पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान को सील कर दिया है।

जिंदगी हमें कभी-कभी…साइना नेहवाल ने किया पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का ऐलान

See also  रांची के टाटीसिल्वे में खड़ी ट्रेन में सैनिक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, जीआरपी ने आरोपी को किया गिरफ्तार

विश्व हिंदू परिषद के महानगर प्रचार प्रमुख अश्वनी शर्मा ने बताया कि सिहानी चुंगी पुलिस चौकी के सामने कांवड़ मार्ग पर दिल्ली जूस कॉर्नर के नाम से दुकान है। इसका मालिक बहराइच जनपद निवासी सलमान बताया गया है। दुकान पर महताब और जीशान नामक दो कर्मचारी काम करते हैं। अश्वनी शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर को दो युवक दिल्ली जूस कॉर्नर पर जूस पीने पहुंचे थे। जहां कारीगरों द्वारा उन्हें जूस में थूक मिलाकर देने का मामला सामने आया।

कुछ युवकों की ओर से जूस का वीडियो बनाया गया। सूचना मिलते ही वह साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अश्वनी का कहना है कि सूचना बाद पहुंची पुलिस ने दुकान के अंदर मूत्र से भरी बोतल बरामद की। आरोप है कि दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आरोपी कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने लोगों और कांवड़ियों को गुमराह करने के लिए अपनी दुकान का नाम दिल्ली जूस कॉर्नर रखा है।

See also  दिल्ली के मालवीय नगर में Flourish Inn Hotel लगी भीषण आग ,21 लोगों की मौत,मरने वालों में ज्यादातर विदेशी

चाईबासा में युवक की गोली मारकर हत्या, रिकवरी एजेंट का मृतक करता था काम

इस संबंध में अश्वनी शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ एसीपी नंदग्राम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि शनिवार को विजयनगर पुलिस को गौर सिद्धार्थम सोसाइटी की मार्केट में भी जूस में थूक मिलाने की शिकायत मिली थी। इस मामले में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने डीसीपी सिटी से कार्रवाई करने को कहा था। जिसके बाद पुलिस ने दुकान से दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया था। ये आरोपी भी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है।

पूरे देश में होगा SIR, बिहार में उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग का फैसला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now