ब्वॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद नाबालिग लड़की की मौत, सेक्स के दौरान हुई थी ब्लीडिंग

ब्वॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद नाबालिग लड़की की मौत, सेक्स के दौरान हुई थी ब्लीडिंग

डेस्कः बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कथित बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। यह घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई। लड़की जहानाबाद की रहने वाली थी। 10 दिन पहले ही उसकी मुलाकात मसौढ़ी के एक लड़के से हुई थी। लड़का भी नाबालिग है। बताया जा रहा है कि लड़के ने अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर लड़की के साथ संबंध बनाए। सेक्स के दौरान लड़की को ब्लीडिंग होने लगी। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

श्मशान घाट में BJP का जिला मंत्री महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया, VIDEO बनाते ही मांगने लगे माफी
शनिवार को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही लड़के और उसके दोस्त को हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की की जहानाबाद स्टेशन पर 10 दिन पहले मुलाकात हुई थी। लड़के ने शुक्रवार को लड़की को पटना बुलाया था। फिर करबिगहिया क्षेत्र में स्थित अपने दोस्त के घर ले गया।

See also  दशरथ मांझी के परिवार के लिए नया घर बनवा रहे है राहुल गांधी, जून में बेटे और पोती से गहलौर जाकर की थी मुलाकात

बीजेपी विधायक के होटल में ठहरी महिला श्रद्धालु का नहाते हुए बनाया गया वीडियो, मां विन्ध्वासिनी धाम में दर्शन करने आई थी महिला 
वहां पर लड़का और लड़की दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। तभी लड़की को बहुत तेज ब्लीडिंग (खून निकलना) होने लगी। इसे देखकर लड़का घबरा गया। वह उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। जब लड़की को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जक्कनपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि फर्द बयान आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

क्या सचमुच में ‘अमूल गर्ल’ है ‘बेबीडॉल आर्ची’ असम की अर्चिता फुकन ने इंटरनेट पर क्यों मचा दी सनसनी
लड़की के दादा ने बताया कि उसने पांचवीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था। उसके पिता बढ़ई मिस्त्री हैं। वह अपने पिता के पास जहानाबाद जाने के लिए बोलकर घर से निकली थी। वह पटना कैसे पहुंच गई इसकी परिवार वालों को जानकारी नहीं है। पुलिस ने जिस लड़के को पकड़ा है, उसे भी परिवार में कोई नहीं जानता है। दादा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब वह पटना पहुंचे तो पोती के मरने की जानकारी हुई।

See also  बिहार में विजलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग का हेड क्लर्क 37 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now