श्मशान घाट में BJP का जिला मंत्री महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया, VIDEO बनाते ही मांगने लगे माफी

श्मशान घाट में BJP का जिला मंत्री महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया, VIDEO बनाते ही मांगने लगे माफी

डेस्कः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के शमसान घाट में बीजेपी नेता राहुल बाल्मीकि महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़े गए हैं। इस घटना का लोगों ने जब वीडियो निकालना शुरू किया तो बीजेपी नेता माफ़ी मांगने लगे। इतना ही वीडियो बनाने वाले शख्स के पैरों में गिर गए। वहीं बीजेपी नेता के साथ पकड़ी गई महिला दुपट्टे से अपना मुंह छुपाती दिखी।अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बीजेपी विधायक के होटल में ठहरी महिला श्रद्धालु का नहाते हुए बनाया गया वीडियो, मां विन्ध्वासिनी धाम में दर्शन करने आई थी महिला 
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने श्मसान घाट में संदिग्ध कार खड़ी दिखी, ऐसे में उन्हें शक हुआ।स्थानीय लोग जैसे ही कार के पास पहुंचे तो उन्होंने राहुल बाल्मीकि अर्धनग्न अवस्था में देखा। ऐसा में लोगों को शक हुआ और उन्होंने राहुल से कार के दरवाजे खोलने को कहा।

प्रेम विवाह करने की ऐसी सजा… गुस्साए लोगों ने जोड़े को हल में बांधा, खेत जुतवाकर किया शुद्धिकरण
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पकड़े जाने पर राहुल बाल्मीकि लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आया। जबकि उनके साथ मौजूद महिला दुपट्टे से अपना मुंह छिपाते हुए नजर आई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से राहुल बाल्मीकि फरार बताया जा रहा है।

See also  हरिद्वार के बाद अब बाराबंकी के मंदिर में भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से ज्यादा घायल

नोटों से भरे सूटकेस के साथ सिगरेट का कश लगाते दिखे मंत्री, महाराष्ट्र में मचा सियासी भूचाल
बीजेपी ने राहुल बाल्मीकि अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री पद का दायित्व सौंपा हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद भी शिकारपुर पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है।वीडियो के वायरल होने के बाद राहुल बाल्मीकि के फरार होने की खबरें सामने आई हैं। इस घटना ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी हंगामा मचा दिया है। लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यहाँ देखिये वायरल वीडियो

https://www.swadeshnews.in/state/uttar-pradesh/bulandshahr-video-viral-bjp-district-minister-was-having-fun-with-woman-in-crematorium-apologized-when-video-was-made

बिहार वोटर वेरिफिकेशन के दौरान बोले जस्टिस धूलिया- ‘मेरे पास भी बर्थ सर्टिफिकेट नहीं’
मध्य प्रदेश में भी हुआ था ऐसा मामला बता दें कि, इससे पहले मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आए थे। उस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की थी, जिसमें मनोहरलाल और उनकी महिला साथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उनकी कार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब्त कर लिया गया।

See also  गोइलकेरा जंगल से छत्तीसगढ़ के नक्सली समेत तीन गिरफ्तार, 60 किलो विस्फोटक, 27 तीर और राइफल बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now