केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, LJP(R) ने साइबर थाने में दर्ज कराया मामला

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, LJP(R) ने साइबर थाने में दर्ज कराया मामला

डेस्कः केंद्रीय मंत्री और एलजेपी आर के अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है। इसको लेकर पार्टी के नेता ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान को मिली धमकी को बड़ी गंभीरता से लिया जा रहा है।बताया जा रहा है कि किसी अमरेश नामक शख्स ने उन्हें फोन कर धमकाया कि 20 जुलाई तक उन्हें बम से उड़ाया जाएगा।

चिराग पासवान के सांसद का कुत्ता हुआ गायब, दो दिनों के बाद ऐसे किया गया बरामद, पप्पू यादव ने ऐसे ली चुटकी
चिराग पासवान वर्तमान में केंद्र में चल रही मोदी सरकार में मंत्री है और बिहार में उनकी पार्टी का अच्छा खासा जनाधार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की राजनीति विरासत संभाल रहे चिराग पासवान ने अभी कुछ दिनों पहले ही सारण में हुई सभा के दौरान अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में खुद उतरने की घोषणा की थी। चिराग ने कहा था कि वो बिहार के 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पटना के कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद उन्होने अपने तरीके से बिहार के कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया था। बिहार में NDA के बड़े नेता को मिली धमकी की शिकायत के बाद खलबली मच गई है।इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चिराग पासवान को धमकी दी गई है।

बिहार चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों का तबादला

घटना की जानकारी मिलते ही लोजपा (रा) के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता थाने पहुंचे और FIR दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले की गंभीरता से जांच हो और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now