पटना में वेटनरी ग्राउंड में गोलीबारी के बाद छात्रों का प्रदर्शन, फायरिंग की घटना से बौखलाएं छात्रों ने किया प्रदर्शन

पटना में वेटनरी ग्राउंड में गोलीबारी के बाद छात्रों का प्रदर्शन, फायरिंग की घटना से बौखलाएं छात्रों ने किया प्रदर्शन

पटनाः  राजधानी पटना में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों को हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने पटना में वेटनरी कॉलेज में गुरुवार की शाम एक छात्र को गोली मार दी। इसे लेकर वेटनरी कॉलेज के मेडिकल छात्रों ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट और कल शाम कैंपस में हुई गोलीबारी का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। कॉलेज परिसर में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश जताया।घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह से ही जूनियर स्टूडेंट्स स्ट्राइक पर चले गए।

पटना में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में छात्र को मारी गोली, CCTV फुटेज के सहारे हो रही है आरोपियों की तलाश
बता दें कि गोली लगने की वजह से छात्र घायल हो गया। फिलहाल प्रदर्शनकारी छात्र सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। दरअसल गुरुवार की शाम पटना वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में कॉलेज के छात्रों का क्रिकेट खेलने को लेकर बाहरी लड़कों से विवाद हुआ था। इसी दौरान हुई गोलीबारी में वेटनरी कॉलेज कॉलेज के सेकेंड ईयर का छात्र मयंक घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए IGIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि गोली छात्र की उंगली में लगी है। फिलहाल छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दरअसल ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब वेटनरी कॉलेज के छात्र क्रिकेट खेलने के लिए ग्राउंड में पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पिच पर पहले से ही बाहरी लड़के खेल रहे थे। इस दौरान कॉलेज के छात्रों ने उनसे कहा कि ग्राउंड उनके कॉलेज का है। वो यहां से हट जाएं। इस पर बाहरी लड़कों और छात्रों के बीच कहासुनी हो गई।

तेजप्रताप यादव ने अपनी गाड़ी पर लगाया नया झंडा, बगावती तेवर दिखाते हुए कहा- मैं किसी के वश में रहने वाला नहीं
इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इतने में बाहरी लड़कों ने अपने दूसरे साथियों को फोन करके बुला लिया। इसी दौरान बाहरी लड़कों में शामिल एक लड़के ने हथियार निकालकर गोली चला दी। गोली वहां खड़े मयंक को जा लगी। गोली चलाने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद आनन-फानन में घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि फिलहाल घायल छात्र खतरे के बाहर है। इस घटना के विरोध में कल पटना वेटनरी कॉलेज के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसी कड़ी में आज छात्रों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now