झारखंड में अवैध संबंध के शक में पति बना हैवान, पत्नी को पत्थर से कूंचकर मार डाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2025

रांची में दिव्यांग महिला की ब्लेड से गला काटकर हत्या, घर से जेवर और नकद गायब

डेस्कः झारखंड के दुमका में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पांदनपहाड़ी पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव के पास गुरुवार की दोपहर पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति राजेश सोरेन फरार हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने में रखा है। शुक्रवार की सुबह में शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच भेजा जाएगा। पुलिस ने फरार आरोपी पति राजेश सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है।

देवघर एम्स में देर रात बड़ा हादसा, पांच मंजिला इमारत से गिरा MBBS का छात्र, हालत गंभीर
बताया जाता है कि दंपति अपने किसी रिश्तेदार के घर मोहनपुर गए थे। गुरुवार को दोनों घर पैदल लौट रहे थे। रास्ते में ही दोनों के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर पति ने पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। दंपति का घर काठीकुंड के बिछियापहाड़ी गांव में है। मृतका का मायका पाकुड़ जिला के अमड़ापाड़ा के जामकेन्द्र में है।

See also  China के शॉपिंग मॉल में आग लगने से 16 लोगों की मौत; कई लापता

चक्रधरपुर के JMM विधायक प्रतिनिधि को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में TMH में कराया गया भर्ती
थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि युवक राजेश सोरेन साइको किस्म का है। उसे गिरफ्तार किया गया है। उसे पत्नी पर दूसरे युवक के साथ संबंध होने का शक हो गया था। शव को कब्जे में कर लिया गया है। युवक के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now