दिशोम गुरू शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जानने दिल्ली पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

दिशोम गुरू शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जानने दिल्ली पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

लोहरदगाः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन इन दिनों दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती है। उनके स्वास्थ्य का हाल जानने झारखंड के कई नेता दिल्ली का दौरा कर चुके है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव फहद खान भी दिल्ली के झारखंड भवन पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।

WhatsApp Image 2025 07 09 at 18.52.51 43018afb

राहुल गांधी ने सर गंगाराम अस्पताल में दिशोम गुरु शिबू सोरेन से की मुलाकात, हालचाल जाना, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
फहद खान ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक दिशोम गुरू के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके उपचार एवं स्वास्थ्य के वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर फहद खान ने कहा कि शिबू सोरेन न सिर्फ़ झारखंड बल्कि पूरे देश की राजनीति के सम्मानित स्तंभ हैं। उनकी सादगी, संघर्ष और जनसेवा का इतिहास नई पीढ़ी को मार्गदर्शन देता है। राज्य के करोड़ों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वे जल्द पूरी तरह से स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी फहद खान को दिशोम गुरु के स्वास्थ्य की प्रगति से अवगत कराया और कहा कि उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है तथा विशेषज्ञों की निगरानी में पूरा ध्यान रखा जा रहा है। फहद खान का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह मुलाकात झारखंड की राजनीति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और बताती है कि नई पीढ़ी के नेता राज्य के पुरोधाओं के प्रति सम्मान और संवेदना से जुड़े हुए हैं। फहद खान की इस पहल ने न सिर्फ़ संवेदना दिखाई, बल्कि उनके राजनीतिक परिपक्वता और सामाजिक सरोकार की झलक भी दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now