31 वर्षों की सेवा के बाद लोहरदगा के दो इंस्पेक्टर को मिला DSP रैंक में प्रमोशन, SP ने कहा-भविष्य में बेहतर तरीके से दायित्व का करेंगे निर्वहन

31 वर्षों की सेवा के बाद दो लोहरदगा के इंस्पेक्टर को मिला DSP रैंक में प्रमोशन

लोहरदगा : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू पुलिस लाइन बक्सीडीपा में जिला पुलिस एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को भव्यता के साथ पी-पिनिंग समारोह का आयोजन किया गया। इपी-पिनिंग समारोह की अगुवाई पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने की। पी-पिनिंग समारोह में पुलिस पदाधिकारियों ने तालियों की गूंज के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

4 4

चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला 18 IED बम

इस मौके पर पुलिस निरीक्षक के पद से सुधीर प्रसाद साहू और संदीप रंजन को डीएसपी पद पर पदोन्नति के बाद, एसपी सादिक अनवर रिजवी ने दोनों के कंधों पर बार-बारी से नए रैंक के प्रतीक चिन्ह (बैच) जो एक सम्मानजनक परंपरा का प्रतीक है, उसे लगाकर बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। यह समारोह ने न केवल सम्मान की परंपरा को नहीं निभाया गया, बल्कि एक प्रेरणादायी माहौल भी प्रस्तुत किया गया।

5 3

लालू यादव को झटका, चारा घोटाला मामले में सजा बढ़ाने की CBI के आवेदन को झारखंड हाईकोर्ट ने किया स्वीकार

See also  झारखंड में IPS अधिकारियों को तबादला, एमएस भाटिया को होमगार्ड का DG बनाया गया

मौके पर एसपी रिजवी ने दोनों नव पदोन्नत डीएसपी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, मुझे विश्वास है कि दोनों अधिकारी जहां भी तैनात होंगे, अपने अनुभव और कर्तव्यनिष्ठा से बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारी 1994 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक हैं और 31 वर्षों की सेवा पूरी कर चुके हैं। उनके अनुभव से जिले की पुलिसिंग को नई दिशा मिलेगी। मौके पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी किस्को के एसडीपीओ वेदांत शंकर ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

6 2

जयराम महतो और दो यूट्यूबर पर केस दर्ज, महिला ने लगाया अपमानित करने का आरोप

वहीं लोहरदगा की एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने कहा कि अनुभवी अधिकारियों का पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय बनाने में अहम योगदान होता है। डीएसपी रैंक में पदोन्नति सुधीर प्रसाद साहू ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी की इच्छा होती है कि उसे पदोन्नति मिले। यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। इस मुकाम तक पहुंचने में पुलिस विभाग और परिवार का बड़ा योगदान रहा है। सुधीर प्रसाद साहू ने अपने 1994 से 2025 तक के सेवाकाल को एक सुंदर यात्रा बताया। वहीं संदीप रंजन ने अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की बात कही और पुलिस विभाग को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर एसपी सादिक अनवर रिजवी, एसडीपीओ वेदांत शंकर, एसडीपीओ श्रद्धा केरोट्टा, सार्जेंट मेजर शुरू रंजन, सार्जेंट मुकेश कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

See also  जयराम महतो की गिरफ्तारीः हाई वोल्टेज ड्राम, नहीं देंगे गिरफ्तारी समर्थकों ने कहा पहले वजह बताओ और हमें भी करो अरेस्ट

2 51 53 27 18 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now