बिहार में कांग्रेस के सेनेटरी पैड बांटने के मामले पर रांची में शिकायत दर्ज, राहुल गांधी की छवि खराब करने का आरोप

रांचीः बिहार में होने वाले विधानसभा चुपाव से पहले महिला वोटरों को प्रभावित करने की होड़ लगी हुई है। कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू, बीजेपी सब अपनी ओर से घोषणाएं कर रही है। सरकार में बैठी जेडीयू-बीजेपी ने जहां महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देने का एलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस और आरजेडी की ओर से महिलाओं को सहायता राशि देने की घोषणा पहले की जा चुकी है। इसी तरह कांग्रेस की महिला विंग ने बिहार की महिलाओं के बीच सेनटरी पैड बांटने की योजना चला रखी है। कांग्रेस के इस योजना को लेकर कई तरह के विवाद चल रहे है। इसी बीच ये मामला बिहार से झारखंड तक पहुंच गया है।

jh ran 04 rahulgandhiissue photo 7200748 08072025193603 0807f 1751983563 916

बिहार में चुनाव से पहले कांग्रेस 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी, कवर पर राहुल गांधी की फोटा, BJP ने बोला हमला
राजधानी रांची में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की लीगल टीम सेल की ओर से रांची के साइबर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। कांग्रेस की ओर से बीजेपी पर आरोप लगाया गया है कि इस योजना को असफल करने के लिए सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है। राहुल गांधी की तस्वीर को सेनेटरी पैड के अंदर डाल कर सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जा रहा है और दुष्प्रचार कर राहुल गांधी की छवि धूमिल करने की साजिश हो रही है। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की सदस्य शिल्पी कुमारी ने थाने में आवेदन दिया है। इस मामले में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष अमृत सिंह ने कहा कि राहुल गांधी से विरोधी डरते हैं, इसलिए उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा। मामले को लेकर साइबर थाने से उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।आवेदन में यह बताया गया है कि एक साजिश के तहत राहुल गांधी की खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस के नेताओं ने मामले में बीजेपी की आईटी सेल पर आरोप लगाया है और मामले में पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now