लोहरदगा में हुए पूर्व नक्सली हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने छह आरोपी को हथियार के साथ किया अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 8, 2025

लोहरदगा में हुए पूर्व नक्सली हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने छह आरोपी को हथियार के साथ किया अरेस्ट

लोहरदगाः जिले के लोहरदगा थाना क्षेत्रद के भक्सो हर्रा टोली के रहने वाले पूर्व नक्सली संजय भगत के हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले पर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दिल्ली-रांची गरीब रथ में धुआं उठने के बाद लगानी पड़ी इमरजेंसी ब्रेक, मची अफरातफरी
7 जुलाई को ग्राम बरकोसा स्थित एक पानी भरे पत्थर खदान से संजय भगत के शव को बरामद किया गया था। हत्यारे ने संजय भगत के शव को पत्थर से बांधकर पानी में फेंक दिया था जिससे उसका शव नहीं मिले। लेकिन शव मिलने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। इस हत्याकांड में शामिल मृतक के चचेरे भाई समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के सिविल सर्जन बदले गए
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक के परिजनों द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर लोहरदगा थाना कांड संख्या 108/2025, दिनांक 06.07.2025 को दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लोहरदगा द्वारा एसआईटी का गठन किया गया।

See also  निशा उरांव की झारखंड सरकार में सेवा समाप्त, पूर्व मंत्री और विधायक की बेटी है IRS अधिकारी

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर रांची के ट्रॉफिक में बड़े बदलाव, इस रूट पर नहीं चलेंगी ऑटो
जांच के क्रम में मृतक के चचेरे भाई बृजमोहन भगत उर्फ बिरजू भगत एवं चचेरी बहन जयंती भगत को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जहाँ उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से की गई पूछताछ में हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। दोनों की निशानदेही पर अन्य चार अपराधियों राजु महली,अमर उराँव ,एकलब्य उराँव , कुशल उराँव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी मिला हैं।

झारखंड के शिक्षा मंत्री की छात्रों ने ले ली सरेआम परीक्षा ! ’12 वीं ‘ के सवाल हल नहीं कर पाए रामदास सोरेन !
एक देसी पिस्तौल,एक मैगजीन, 22 बोर की चार जिन्दा गोली, एक देसी कट्टा, 315 बोर की एक गोली, ₹93,500 नगद राशि, कुल सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन पूछताछ में सामने आया कि ₹93,500 की राशि हत्या के एवज में बृजमोहन भगत द्वारा अन्य चारों अपराधियों को दी गई थी।

See also  जमशेदपुर के गालूडीह में उपमुखिया पति और बीजेपी नेता की हत्या, पहचान पूछकर मारी गोली

रांची रेल मंडल से दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन, देवघर-सुल्तानगंज जाने वाले देख ले टाइमिंग
गिरफ्तार आरोपी:
1. बृजमोहन भगत उर्फ बिरजू (24),
2. जयंती भगत (28) – दोनों निवासी भक्सो हर्रा टोली, लोहरदगा
3. राजु महली – निवासी चटवल, थाना माण्डर, जिला राँची
4. अमर उराँव,
5. एकलब्य उराँव,
6. कुशल उराँव – तीनों निवासी पिपरा टोली, थाना चान्हो, जिला राँची
छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी: एसआईटी का नेतृत्व थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने किया। टीम में रवि रंजन कुमार, संजय कुमार, चन्द्रदीप नेहता, अमरनाथ पाण्डेय सहित तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी नीरज मिश्र, कौशल यादव, ललित उराँव तथा अन्य जवान शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने मामले का शीघ्र उद्भेदन करने वाली टीम की सराहना की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now