दिल्ली-रांची गरीब रथ में धुआं उठने के बाद लगानी पड़ी इमरजेंसी ब्रेक, मची अफरातफरी

दिल्ली-रांची गरीब रथ में धुआं उठने के बाद लगानी पड़ी इमरजेंसी ब्रेक, मची अफरातफरी

रांचीः ट्रेन नंबर 12878 दिल्ली से रांची आने वाली ट्रेन में अचानक धुआं उठने से इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी। ट्रेन के दो से तीन बोगियों से धुआं आते देख यात्री दहशत में आ गए। ट्रेन से धुआं आने के बाद अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

झारखंड में हथिनी के प्रसव के लिए दो घंटे तक रूकी रही ट्रेन, देखिये VIDEO ग्रामीणों ने कैसे कराई डिलिवरी
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गरीब रथ एक्सप्रेस ने एक घंटे का सफर किया, गाजियाबाद से आगे बढ़ते ही ट्रेन से धुआं निकलने लगा। इसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने सुझबूझ दिखाई और ट्रेन को रोका। जैसे ही ट्रेन रूकी और यात्रियों ने धुएं को देखा वो दहशत में आ गये।

 

झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के सिविल सर्जन बदले गए
ट्रेन के दो-तीन बोगियों से धुआं उठने के बाद ट्रेन में सवार यात्री बोगी से बाहर आकर रेल पटरियों पर खड़े हो गए। रेलवे कर्मचारियों ट्रेन से धुआं उठने के बाद तत्परता दिखाई और तुरंग इसको खत्म कराया। रेलवे के तकनीकी टीम ने जल्द ही धुआं पर काबू पा लिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन रूकी रही। धुआं उठने का कारण नहीं पता चल पाया है। धुआं पर काबू पाने और तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को रांची के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान ट्रेन में मौजूद यात्री चंदन ने बताया कि जब धुआं उठा तो सभी यात्री घबरा गए। गाजियाबाद से आगे बढ़ने के बाद ही ट्रेन के दो से तीन कोच से धुआं निकलने लगा। इसके बाद ट्रेन को रोका गया। करीब एक घंटे बाद जब स्थिति सामान्य हुई तो ट्रेन आगे रवाना हो गई।

WhatsApp Image 2025 07 08 at 20.13.48 bafef77f

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now