गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, पटना के उदयगिरि अपार्टमेंट से तीन को उठाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 8, 2025

गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, पटना के उदयगिरि अपार्टमेंट से तीन को उठाया

पटनाः राजधानी पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका के हत्याकांड को लेकर पटना पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पुलिस ने गोपाल खेमका को गोली मारने वाले शूटर उमेश यादव को सोमवार को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पटना पुलिस की SIT ने पटना के उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी करके तीन लोगों को उठाया। हाजीपुर इलाके से भी कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

गोपाल खेमका की हत्या के लिए दी गई थी साढ़े तीन लाख की सुपारी, बिल्डर निकला हत्याकांड का मास्टरमाइंड
गिरफ्तार शूटर उमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने कुछ जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद एसटीएफ और पुलिस की एक टीम पटना के बुद्धमार्ग स्थित उदयगिरि अपार्टमेंट पहुंची। यहां छठे तल्ले पर स्थित एक फ्लैट में पुलिस ने छापेमारी की और तीन लोगों को वहां से उठाया।गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर उमेश यादव पटना म्यूजियम के सामने स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट में छिप गया था। इस उदयगिरी अपार्टमेंट के जिस फ्लैट में छिपा था, वह अशोक कुमार गुप्ता का है। पुलिस 70 वर्षीय उस बुजुर्ग से भी पूछताछ कर रही है। एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को पटना म्यूजियम के सामने स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की, जहां से दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। यह वही अपार्टमेंट है जहां घटना के तुरंत बाद शूटर ने पनाह ली है। यह फ्लैट अशोक कुमार गुप्ता का है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस अपार्टमेंट में शूटर ने शरण ली थी, उसमें पटना के कई बड़े व्यापारी, उच्च अधिकारी और वीआईपी लोग रहते हैं।

See also  बीजेपी विधायक की पत्नी बनीं मिसेज बिहार, बाहुबली नेता की बहू ने पटना में जीता खिताब

फोटो खिंचवाने के लिए पुल के किनारे खड़ा था युवक, बिगड़ा बैलेंस; कावेरी नदी में बहा

पुलिस को उमेश से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इसी इनपुट के आधार पर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट के 601 नंबर फ्लैट में एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने देर शाम छापेमारी की। वहां से हिरासत में लिये गये अपराधी की भूमिका की जांच की जा रही है।पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कुल 10 लाख रुपये की सुपारी एक अन्य अपराधी को दी गई थी, जिसने शूटर उमेश यादव से संपर्क किया और वारदात को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पेशगी के तौर पर एक लाख रुपये में हत्या करने का काम सौंपा। इस बड़े गैंग की परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं। फिलहाल पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है‌. वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

See also  पटना से फर्जी महिला IAS पति के साथ गिरफ्तार,₹34.74 लाख की ठगी का आरोप

गोपाल खेमका का हत्यारा हुआ अरेस्ट, शुक्रवार की देर रात गेट पर सुपारी किलर ने मारी थी गोली
उदयगिरि अपार्टमेंट के इस फ्लैट से जमीन से जुड़े कुछ दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद किए हैं। जिससे यह साफ लग रहा है कि जमीन विवाद में ही गोपाल खेमका की हत्या करवायी गयी। इस हत्याकांड के तार हाजीपुर की उसी 14 बीघा जमीन से जुड़ रहा है जिसके विवाद में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या 2018 में की गयी थी।

बिहार में एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, अंधविश्वास में ले ली पति-पत्नी और बच्चों की जान
शूटर उमेश को गिरफ्तार करने के बाद पटना पुलिस ने पटना सिटी और हाजीपुर इलाके में भी छापेमारी की। अबतक पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। सोमवार को एसआइटी बेऊर जेल गयी थी जहां बंद कुख्यात अजय वर्मा से पूछताछ की गयी। पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी और शूटर उमेश यादव को उस समय दबोच लिया गया जब वो अपने बच्चे को लाने उसके स्कूल जाने निकला था।

See also  बिहार के दो जिलों में ED की छापेमारी, फर्जी सरकारी नौकरी मामले में कार्रवाई

देवघर के श्रावणी मेले में रविवार और सोमवार को शीघ्रदर्शनम बंद रहेगा, पर्यटन मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद फैसला
उमेश यादव ने ही गोपाल खेमका को गोली मारी थी। मर्डर करने के बाद वह जेपी गंगा पथ होकर अपने घर पहुंचा था और वहीं जाकर छिप गया था। इस हत्याकांड में 3.5 लाख रुपए की सुपारी देने की बात भी सामने आ रही है। 1 लाख रुपए शूटर उमेश यादव को मिले थे। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का पूरा खुलासा करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now