फोटो खिंचवाने के लिए पुल के किनारे खड़ा था युवक, बिगड़ा बैलेंस; कावेरी नदी में बहा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 8, 2025

maysur news

कर्नाटक के मैसूर से एक खौफनाक खबर सामने आई है। यहां पिकनिक मनाने आए एक युवक को फोटो खिंचवाना महंगा पड़ गया। युवक फोटो खिंचवाने के लिए पुल के किनारे पर खड़ा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और पानी की तेज धार में गिर गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें शख्स के नदी में गिरते वक्त का क्लिप कैमरे में कैद हो गया है।

शख्स की पहचान महेश नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 36 वर्षीय महेश ऑटोरिक्शा चलाता था। बीते दिनों वह श्रीरंगपट्टनम में सर्व धर्म आश्रम के पास कृष्णराज सागर (केआरएस) क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था।

कृपया ध्यान दें! रांची में जमीन-फ्लैट खरीदना होगा महंगा, इस दिन से बढ़ने वाली है कीमत

पिकनिक के दौरान महेश अपनी फोटो खिंचवाने के लिए काबेरी नदी पर बन रहे निर्माणधीन पुल पर चढ़ गया। इस दौरान वह पुल पर खड़ा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से गिर गया। कथित तौर पर महेश का पैर एक उभरी हुई चट्टान से टकराने से वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल आपातकालीन टीम उसकी तलाश में जुटी है।

See also  होली को लेकर लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक

Read Also:

देवघर के श्रावणी मेले में रविवार और सोमवार को शीघ्रदर्शनम बंद रहेगा, पर्यटन मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद फैसला

बैल नहीं खरीद पाया तो बेटों से ही खिंचवाने लगा हल, पैसों के अभाव में पिता ने उठाया कदम

रांची के स्कूल में सभी बच्चों को एक साथ थमा दी गई TC, वजह जानकार हैरान हो जाएंगे आप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now