गोपाल खेमका का हत्यारा हुआ अरेस्ट, शुक्रवार की देर रात गेट पर सुपारी किलर ने मारी थी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 7, 2025

गोपाल खेमका की हत्या मामले में नप गए थानेदार, पटना IG ने गांधी मैदान थाने के SHO पर की कार्रवाई

पटनाः बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या को अंजाम देने वाले सुपारी किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शूटर का नाम उमेश है। उमेश पटनासिटी का रहने वाला है। पटना पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी पकड़ा है। पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा के नेतृत्व में पटना पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं शूटर से पूछताछ जारी है, निशानदेही पर पुलिस अन्य जगह पर छापेमारी कर रही है।

Khemka Murder Update : खेमका की शवयात्रा में फूलमाला लेकर पहुंचा शूटर, पुलिस ने दबोचा
आपको बता दें गोपाल खेमका की बीते शुक्रवार की देर रात गांधी मैदान के समीप उनके अपार्टमेंट के गेट पर एक अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शूटर पहले से गेट के समीप घात लगाये बैठा था। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पटना रेंज आइजी जितेंद्र राणा ने शनिवार की दोपहर बेऊर में छापेमारी के दौरान तीन मोबाइल फोन के अलावा एक कागज बरामद किए थे। उस कागज पर कई नंबर लिखे हुए थे। इस हत्याकांड के तार बेऊर जेल से भी जुड़ते दिखे थे।

See also  चोरी का इरादा था, सुनसान जगह देख फिसली नीयत; रेप के बाद नर्स का मर्डर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now