कटिहार में मुर्हरम जुलूस के दौरान बवाल, दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी, दो दर्जन लोग घायल

कटिहार में मुर्हरम जुलूस के दौरान बवाल, दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी, दो दर्जन लोग घायल

डेस्कः बिहार के कटिहार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर पत्थर चले। जिसमें कई पुलिसकर्मियों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिसके बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिसकर्मी क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं।

Katihar News Hindi

सारण ने चिराग पासवान का बड़ा एलान- ‘बिहारियों के लिए लड़ूंगा विधानसभा का चुनाव’
कटिहार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल मच गया। दो पक्षों के बीच हुए पथराव में कई पुलिसकर्मियों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना नगर थाना के नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 की है।

पटना पहुंचकर बोले बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री- ‘गजवा ए हिंद नहीं, हम भगवा ए हिंद चाहते हैं’
जब मुहर्रम जुलूस के दौरान नया टोला में उपद्रवियों ने मोहल्ले के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। गाड़ियों को भी क्षति पहुंचाई गई है। स्थिति को देखते हुए डीएसपी, एसपी, नगर विधायक कैंप किए हुए है। उपद्रवियों ने घरों को भी निशाना बनाया है।कई गाड़ियों को भी क्षति पहुंचाया गया है।

See also  बेंगलुरु में IAF अधिकारी और उनकी पत्नी पर हमला, विंग कमांडर आदित्य बोस ने सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

हेमंत सोरेन और पशुपति पारस बिहार चुनाव में होंगे महागठबंधन का हिस्सा, तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा संकेत
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उपद्रवी लाठी-डंडों से उपद्रव करते दिख रहे हैं। मोहल्ले में खड़ी गाड़ियों को तोड़ते दिख रहे हैं। वहीं कुछ लोग पथराव भी कर रहे हैं। उपद्रवियों ने घरों को भी निशाना बनाया है। फिलहाल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।

Katihar Latest News

Gopal Khemka murder: बेऊर जेल में छापेमारी के बाद बड़ा एक्शन, 3 कक्षपाल निलंबित, तीन अफसरों को नोटिस
महावीर की प्रतिमा को भी नुकसान
उन्मादी भीड़ ने पत्थरबाजी से मंदिर के प्रथम तले में स्थापित महावीर की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। साथ ही मुहल्ले के घरों पर पत्थरबाजी की। दो बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। एटीएम सेंटर में भी तोड़फोड़ की। एक सिपाही भी जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्मादी खुले घर में घुसने का भी प्रयास कर रहे थे। पत्थरबाजी का विरोध करते हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जवाबी पत्थरबाजी की। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। फिलवक्त जिला प्रशासन कुछ भी बताने से इंकार रही है।

See also  बिहार में बेकाबू कार ने दर्जन भर लोगों को कुचला, चार की हालत गंभीर, ड्राइवर पुलिस के हवाले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now