- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

हजारीबाग में TPC के जोनल कमांडर की गोली मारकर हत्या, गेरूआ नदी के पास मिला शव

रांची में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

हजारीबागः जिले के केडरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बुधवार की सुबह केरेडारी-बंडू रोड़ पर गेरूआ नदी के किनारे युवक का शव बरामद किया गया। युवक को सीने में गोली मारी गई थी। मृतक युवक की पहचान TPC उग्रवादी संगठन के जोनल कमांडर अनीश अंसारी के रूप में हुई है। संगठन में हुए आपसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

झारखंड सरकार में मंत्री योगेंद्र प्रसाद के छोटे भाई का निधन, भरत कपूर का हैदराबाद के अस्पताल में चल रहा था इलाज
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने केरेडारी-बुंडू रोड पर गेरुआ नदी के पास एक युवक का शव देखा। युवक की सीने में गोली लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।संगठन में हुए आपसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

See also  गोपाल खेमका हत्याकांडः पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़,एनकाउंटर में हथियार सप्लायर ढेर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now