बिहार में तेज रफ्तार हाईवा ने 6 से ज्यादा लोगों को कुचला, ड्राइवर की जमकर पिटाई, 5 थानों की पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2025

बिहार में तेज रफ्तार हाईवा ने 6 से ज्यादा लोगों को कुचला, ड्राइवर की जमकर पिटाई, 5 थानों की पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

दरभंगाः मंगलवार रात दरभंगा शहर में एक अनियंत्रित हाईवा ने आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया जिससे आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर पीटा। पुलिस ने मुश्किल से चालक को भीड़ से बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में घायल हुए लोगों का भी इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नशे की हालत में प्रेमिका से मिला पहुंचा प्रेमी, रात भर बंधक बनाकर ग्रामीणों ने की पिटाई
मिली जानकारी के अनुसार,मंगलवार की रात एक अनियंत्रित हाईवा ने आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया।इससे आक्रोशित लोगों ने हाईवा का पीछा कर चालक को दबोच लिया। इसके बाद चालक की जमकर धुनाई कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शहर के पांच थानों की पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

रांची नेत्रहीन नाबालिग से हैवानियत, पिता और भाईयों ने किया दुष्कर्म, मां बनी रही मूकदर्शक
इसके बाद जाकर भीड़ से चालक को पुलिस ने कब्जे में लिया। बताया जाता है कि दरभंगा टावर की ओर से हाईवा तेज रफ्तार में किलाघाट की ओर आई। इस बीच जो जहां मिला, उसे कुचलते हुए हाईवा तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की।इस बीच दर्जनों लोग बाइक से हाईवा का पीछा कर रहे थे। दारूभट्टी चौक पर पहुंचते ही हाईवा अचानक रहमगंज की ओर भागने की कोशिश की। लेकिन, रहमगंज के पास पहले से सड़क पर गाड़ी लगे रहने के कारण हाईवा फंस गई।

See also  बिहार के कोचिंग सेंटर में छात्र की बेरहमी से पिटाई, शिक्षक ने बाल खींचा फिर डंडे से जमकर पीटा

देश के बड़े स्कूल की महिला टीचर को पुलिस ने किया अरेस्ट, 5 स्टार होटलों में ले जाकर छात्र के यौन शोषण का आरोप
तब तक पीछा कर रहे दर्जनों लोग पहुंच गए। हाईवा से लोगों ने चालक को नीचे खींच लिया। इसके बाद जमकर धुनाई करने लगे। हाईवा को क्षतिग्रस्त कर दिया। उधर, यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई।कुछ ही पल में शहर के लहेरियासराय, नगर कोतवाली, बेंता, विश्वविद्यालय आदि थाने की पुलिस पहुंच गई। इसके बाद जाकर भीड़ से चालक को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया।

बिहार में ट्रेन की छत से टपकने लगा पानी, AC फर्स्ट क्लास भींग गए यात्री
पुलिस ने चालक को DMCH में भर्ती कराया है। उधर, हाईवा से जख्मी हुए कुछ लोगों को DMCH तो कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। DMCH के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दर्ज जानकारी के अनुसार, चालक भागलपुर के नारायणपुर का सौरभ कुमार (30) है। खलासी सूरज कुमार (25) वहीं का निवासी है। दोनों को रहमगंज से पुलिस ने DMCH इमरजेंसी लाया है जहां इलाज चल रहा है।

See also  पलामू के होटल में पुलिस की छापेमारी, 90 लाख रुपया कैश बरामद,JSSC CGL परीक्षा को लेकर पुलिस ने किया था रेड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now