गर्भवती बहू को ससुर लेकर पहुंचे झाड़फूंक कराने,ओझा और उसके साथियों ने किया गैंगरेप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2025

गर्भवती बहू को ससुर लेकर पहुंचे झाड़फूंक कराने,ओझा और उसके साथियों ने किया गैंगरेप

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर में गर्भवती महिला से गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 25 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि ओझा और उसके साथियों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी
चार माह की गर्भवती महिला को कुछ परेशानी हो रही थी। उसका इलाज कराने उसके ससुर सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के मधेरा गांव स्थित एक ओझा के पास गए। ओझा ने ससुर को घर के बाहर बैठाया और झाड़फूंक के बहाने बहू को कमरे में लेकर चला गया। इलाज के नाम पर ओझा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

थाना में पुलिस ने नहीं सुनी आबरू बचाने की गुहार, बिहार में बेटी ने दे दी जान; मचा बवाल
महिला ने लोकलाज की वजह से ये बातें न तो ससुर को बताई और न ही परिवार के किसी सदस्य से इसे साझा किया। इलाज के नाम पर गर्भवती महिला फिर से ओझा के पास गई तो दूसरी बार भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। तीसरी बार जब महिला ओझा के पास पहुंची तो गर्भवती महिला के साथ ओझा और उसके दो अन्य साथियों ने मिलकर गैंगरेप किया।

See also  बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती

नाग-नागिन के साथ रात भर सोती रही बच्ची, गर्दन में लिपटा देख उड़ गए मां-बाप के होश
महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी मिली, जिसके बाद उसे SKMCH में भर्ती कराया गया। ओपी प्रभारी सरवरी खातून ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और सिवाईपट्टी थाने को भी सूचित कर दिया गया है।मामले की जांच और कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now