पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लाकड़ा की हालत गंभीर, रांची के अस्पताल में कराया गया भर्ती

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लाकड़ा की हालत गंभीर, रांची के अस्पताल में कराया गया भर्ती

डेस्कः पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लाकड़ा की हालत गंभीर गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सिर में चोट लगने के बाद उन्हे सिमडेगा से रांची रेफर कर दिया गया। फिलहाल रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी ही कहलायेंगे सिर्फ ‘कैप्टन कूल’, माही ने अपने उपनाम को ट्रेडमार्क कराया
जानकारी के अनुसार विमल लकड़ा बीते कुछ दिनों से सिमडेगा स्थित अपने पैतृक गांव में ही थे। जहां खेत में वे अचानक गिरकर बेहोश हो गये। सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार उनके सिर में खून के थक्के जम गये हैं। फिलहाल रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

आदिवासी महिला मंत्री पर 1000 करोड़ के घूसखोरी का आरोप, जल जीवन मिशन घोटाला, PMO ने मांगी रिपोर्ट
45 वर्षीय विमल लकड़ा अपने हॉकी के करियर में कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके स्वास्थ्य की खबर सुनते ही हॉकी जगत, खेल प्रेमियों और उनके प्रशंसकों के बीच चिंता का माहौल बन गया है। हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now