वक्फ बचाओ,संविधान बचाओ रैली में गांधी मैदान में जबरदस्त भीड़, कांग्रेस, आरजेडी, पप्पू यादव, ने मंच से भरी हुंकार

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को वक्फ बचा- संविधान बचाओ रैली का आयोजन हुआ । रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे । इस अवसर पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर वक्फ संपत्तियों को हड़पने और अल्पसंख्यकों, दलितों तथा पिछड़े वर्गों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव ने किया हमला

तेजस्वी यादव ने कहा कि  “ये देश किसी के बाप का नहीं है, यह हम सबका हिंदुस्तान है। केंद्र सरकार वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने की साजिश कर रही है। 8 करोड़ लोगों को दोबारा दस्तावेज जमा करने का जो आदेश आया है, वह संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है।”

तेजस्वी यादव ने चेताया कि देश को बांटने की हर साजिश का डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने गांधी मैदान में काली पट्टी बांधकर वक्फ संशोधन कानून 2025 के खिलाफ विरोध जताया और इसे मुसलमानों की जमीन छीनने की योजना बताया।

See also  विराट कोहली लेंगे टेस्ट क्रिकेट से सन्यास, BCCI को बताया फैसला

पप्पू यादव ने भी साधा निशाना

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा:

“मोदी जी, इस देश में नहीं चलेगी नफ़रत, बचेगी सिर्फ़ मोहब्बत।
एक हाथ में गीता और कुरान, दूसरे हाथ में तिरंगा और संविधान,
तभी हम बचा पाएंगे अपना हिंदुस्तान।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now