पेट्रोल पंप पर बदामाश ने गन पॉइंट पर मांगी रंगदारी, पुलिस के पहुंचते ही धक्का देकर हो गया फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 29, 2025

पेट्रोल पंप पर बदामाश ने गन पॉइंट पर मांगी रंगदारी, पुलिस के पहुंचते ही धक्का देकर हो गया फरार

देवघरः मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र में बंदूक की नोक पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना मधुपुर शहर के मेसर्स मधुपुर ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप की है। यहां बीती रात सुनील कुमार उर्फ फुलडोमा नाम का बदमाश पहुंचा और रिवाल्वर दिखाकर रंगदारी मांगी। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।

बालू लदा ट्रक और पुलिस गाड़ी में टक्कर, नामकुम थानेदार और बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल
कुछ ही देर में मधुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले कि पुलिस बदमाश को पकड़ पाती, वह धक्का मारकर मौके से फरार हो गया। हालांकि इस दौरान दौरान पुलिस ने एक पिस्टल और एक बाइक जब्त की है, जो बदमाश घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकला था।

झारखंड में शादी के 20 दिन बाद पति को छोड़कर पत्नी फरार, गहने और कैश ले गई साथ
इस पूरी वारदात की तस्वीरें पंप परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस अब उसी फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी है। पंप मालिक सहिम खां ने बताया कि अपराधियों ने उन्हें धमकी दी और पहले भी कई बार रंगदारी के लिए दबाव बनाया गया था।

See also  सांप के जहर से बचने के लिए क्या घर में रख सकते हैं दवा, सांप के काटने पर क्या नहीं करें?

झारखंड के आवासीय विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी, पुलिस हिरासत में आरोपी प्रिंसिपल
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले हरलाटांड़ क्षेत्र के एक अन्य पेट्रोल पंप पर भी ऐसी ही घटना हुई थी, जहां अपराधियों ने खुलेआम पिस्टल से फायरिंग करते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने मधुपुर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इन घटनाओं को लेकर दहशत का माहौल है। वे प्रशासन से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now