झारखंड में शादी के 20 दिन बाद पति को छोड़कर पत्नी फरार, गहने और कैश ले गई साथ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 28, 2025

झारखंड में शादी के 20 दिन बाद पति को छोड़कर पत्नी फरार, गहने और कैश ले गई साथ

पलामूः मेदिनीनगर में पति को छोड़कर पत्नी के फरार होने का मामला सामने आया है। शादी के 20 दिनों के बाद ही पत्नी कैश और आभूषण लेकर फरार हो गई है। 27 जून को जब पति घर लौटकर आया तो देखा कि पत्नी घर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद जब पत्नी नहीं मिली तो सीसीटीवी से पता चला कि पत्नी घर से फरार हो गई है।

लातेहार में लगातार हो रही बारिश के कारण भारी संख्या में पर्यटक फंसे, सड़क पर गाड़ियों की लगी लंबी लाइन
पीड़ित पति गणेश्वर ने पत्नी के फरार होने की शिकायत दर्ज कराई है। पति और पत्नी दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले है। पति डाल्टगंज के आभूषण दुकान में कारीगर का काम करते है। गणेश्वर से बताया कि उसकी पत्नी पुणे के लातूर गांव की रहने वाली है। दोनों की शादी आठ जून 2025 को हुई थी। शादी लड़की की मर्जी से ही की गई थी। हालांकि शादी से पहले लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने फोन किया था कि वो शादी नहीं करें।

See also  झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारी को IAS में मिला प्रमोशन, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

सुदेश महतो झारखंड छोड़ने की तैयारी में! AJSU सुप्रीमो ने सिल्ली से चुनाव हारने के बाद उठाया बड़ा कदम, बढ़ी सियासी हलचल
इसके बाद गणेश्वर ने अपनी पत्नी से इस मुद्दे पर बात की थी और उसकी मर्जी से शादी की गई थी। आठ जून को शादी के बाद वो पत्नी को 19 जून को डाल्टनगंज लेकर आया था और दोनों किराये के मकान में रह रहे थे। गणेश्वर ने बताया कि जब वो 27 जून को काम से वापस आया तो उसने देखा कि पत्नी घर में नहीं है। पत्नी अपने कपड़े, 90 हजार घर में रखा हुआ कैश और 72 ग्राम सोने का गहना लेकर फरार हो गई। थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now