- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

महिला टीवी एंकर की संदिग्ध स्थिति में मौत, हैदराबाद में पंखे से लटका मिला शव

महिला टीवी एंकर की संदिग्ध स्थिति में मौत, हैदराबाद में पंखे से लटका मिला शव

डेस्कः तेलुगु मीडिया की जानी-मानी एंकर और पत्रकार स्वेच्छा वोटारकर का शव शुक्रवार रात हैदराबाद के जवाहर नगर स्थित उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shefali Jariwala ले रही थी जवान दिखने की दवा, मौत के बाद डॉक्टर ने किया खुलासा
पुलिस के अनुसार, महिला पत्रकार के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति को अपनी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वेच्छा अपनी स्कूल जाने वाली बेटी के साथ जवाहर नगर के एक अपार्टमेंट के पेंटहाउस में रहती थीं। करीब पांच साल पहले उनका तलाक हो चुका था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने यह कठोर कदम क्यों उठाया।

गर्लफ्रेंड बाइक की टंकी पर, बॉयफ्रेंड सीट पर.. NH पर अश्लील हरकत करते नजर आए युवक-युवती, VIDEO हुआ वायरल
स्वेच्छा पिछले 18 वर्षों से विभिन्न तेलुगु टीवी चैनलों में बतौर पत्रकार और एंकर सक्रिय थीं। उन्हें सबसे अधिक पहचान ‘टीवी9’ न्यूज़ चैनल में काम करने के दौरान मिली थी। वर्तमान में वे एक अन्य टीवी चैनल में विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत थीं और तेलंगाना यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (TUWJ) की राज्य समिति की सदस्य भी थीं।

See also  फर्टिलिटी सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, दंपती ने कराया बच्चे का DNA टेस्ट तो उड़ गए होश; 10 लोग गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now