लोहरदगाः जिले के उग्रवाद प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुंदरू गांव में एक सनकी प्रेमी ने प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। खून से लथपथ उसका शव बरामद किया गया।प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेजा दिया है। इसके साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। प्रेमिका के कत्ल और फिर आत्महत्या का कदम प्रेमी ने क्यों उठाया पुलिस इसका अनुसंधान कर रही है।
लोहरदगा में पुलिस और JJMP नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार किया गया बरामद
यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। सुदूरवर्ती क्षेत्र होने की वजह से पुलिस को इसकी सूचना शनिवार की सुबह हुई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस एहतियात बरतते हुए घटनास्थल तक पहुंची। जहां से पुलिस को दो शव बरामद हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को जो बयान दिया है, उसमें कहा गया है कि एक प्रेमी ने पहले तो अपनी प्रेमिका का गला काटकर उसकी हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी जंगल में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की पुष्टि खुद लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने की है। एसपी ने कहा है कि एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। अभी जांच की जा रही है। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा जाएगा। इस घटना से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुंदरु निवासी जंगले उरांव के 18 वर्षीय पुत्र जयनाथ उरांव और गुमला जिला के बिशुनपुर जालिम निवासी रामदयाल खेरवार की पुत्री 16 वर्षीय मालती कुमारी के रूप में हुई है। मालती सुंदरू गांव में अपने मौसी के घर पर रहकर मुंगो विद्यालय में कक्षा दसवीं में पढ़ाई कर रही थी। घटना स्थल लोहरदगा जिला के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र का दुंदरु ढोंगी ढोंढा है।
बताया जाता है कि शुक्रवार को पहाड़ मेला लगा हुआ था। मेला में जयनाथ और मालती दोनों गए हुए थे। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर मिलते थे और एक-दूसरे के साथ समय गुजरते थे। पहाड़ डांडू मेला से लौटने के क्रम में जयनाथ और मालती के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर जयनाथ उरांव ने मालती की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वहां से कुछ दूरी पर दुंदरु ढोंगी ढोंढा के समीप जंगल में जाकर जयनाथ ने पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के घर वालों को घटना की जानकारी काफी देर बाद हुई। जब दोनों घर नहीं लौटे तो स्वजन दोनों की तलाश करने लगे। इसी दौरान अलग-अलग स्थान पर दोनों का शव बरामद हुआ। इसके बाद मामले की सूचना सेरेंगदाग थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से सेरेंगदाग थाना प्रभारी रामाशीष यादव ने एहतियात बररते हुए घटना स्थल पर पहुंच कर शवों को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने दोनों के स्वजन का बयान दर्ज किया है।




