- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में 52 लाख महिलाओं को अगले हफ्ते मिलेगी मईया योजना का लाभ, मई माह की राशि जारी करने का निर्देश

Maiyan Pension Scheme Update:मंईयां-पेंशन योजना के लाभुकों को अप्रैल में नहीं मिलेंगे पैसे,मई तक करना होगा इंतजार

रांचीः झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 52 लाख महिला लाभुकों को अगले सप्ताह तक मई माह की राशि दी जायेगी। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिया है। जिलों को मई माह की राशि के भुगतान को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और जल्द राशि ट्रांसफर करने का आदेश दिया गया है।

विनय चौबे थे शराब घोटाला के मास्टरमाइंड, घूस में दिये गए 50 करोड़, गिरफ्तार कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया ने किया खुलासा
इसको लेकर जिला स्तर पर पूरी तैयारी की जा रही है। जिलों द्वारा सोमवार से लाभुकों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जा सकती है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी जानकारी सामाजिक सुरक्षा निदेशालय को भी देने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस अधिकारी मोबाइल के डीपी में नहीं लगा पाएंगे पत्नी और बच्चों की तस्वीर, DIG ने जारी किया आदेश
51 लाख महिलाओं को अप्रैल माह की राशि मिलीः अप्रैल महीने की राशि जून महीने में दी गयी है। राज्य की लगभग 51 लाख महिलाओं को अप्रैल माह की राशि दी गयी है। इस योजना के लाभुकों को प्रति माह 2500 रुपये दिये जाते हैं। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा इस योजना के लिए नवंबर माह तक की राशि जिलों को 96 अरब नौ करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं।

See also  मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनाः जामताड़ा आधे अधिक लाभुकों के आवेदन में गड़बड़ी, फर्जी आवेदकों से वसूली जाएगी राशि
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now