ईशान किशन ने विदेश में भोजपुरी गाने पर किया डांस, रिक्शे पर सवारी कर मचाय धमाल

ईशान किशन ने विदेश में भोजपुरी गाने पर किया डांस, रिक्शे पर सवारी कर मचाय धमाल

पटनाः बिहार के बेटा क्रिकेट स्टार ईशान किशन इन दिनों इंग्लैंड में है और काउंटी क्रिकेट खेल रहे है। नॉटिंघमशर काउंटी के लिए धमाकेदार डेब्यू के बाद वो अपने दोस्त के साथ रिक्शे पर मस्ती करते हुए नजर आए। इंग्लैंड की सड़कों पर ईशान ने भोजपुरी गाने का पूरा लुफ्त उठाया। बिहार से बाहर विदेश में भी वो भोजपुरी गाने का मजा लेने से खुद को रोक नहीं पाए।

‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
इंग्लैंड में अपने काउंटी खेलकर अपने क्रिकेट का निखार रहे ईशान किशन फुर्सत के क्षण में मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भोजपुरी गाने में मस्ती करते हुए अपना वीडियो डाला है जो खूब वायरल हो रहा है।

पुरी के जगन्नाथ यात्रा में पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु, 600 से ज्यादा की तबीयत बिगड़ी, 9 की हालत गंभीर, आज फिर होगी यात्रा
इस वीडियो में ईशान अपने एक दोस्त के साथ इंग्लैंड की सड़कों पर रिक्शा-राइड का मजा ले रहे हैं। रिक्शा में एक मशहूर भोजपुरी गाना भी बज रहा है और ईशान अपने दोस्त के साथ ये गाना गाने के साथ ही डांस भी कर रहे हैं। विदेश में भी ईशान किशन का ये देसी अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आया है और उनका ये वीडियो इंस्टाग्राम से लेकर एक्स तक हर जगह काफी वायरल हो रहा है।

See also  T20 World Cup में डबल सुपर ओवर, अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका के मैच में अंतिम गेंद में पलटा मैच 

 

बिहार का लेखपाल निकला धनकुबेर, करोड़ों की कमाई आई सामने, करीबी महिला अधिकारी के घर भी EOU की रेड
बात अगर ईशान के प्रदर्शन की करें तो स्टार खिलाड़ी ने पहले ही मैच में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। नॉटिंघमशर के लिए अपने डेब्यू मैच में ही बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 98 गेंदों में 87 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं विकेटकीपिंग में भी ईशान ने खासा प्रभावित किया। उन्होंने एक बेहतरीन स्टंपिंग की और साथ ही कुछ कैच भी लिए। ईशान ने सिर्फ 2 मैच के लिए काउंटी कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है और अब वो सिर्फ एक मैच और खेलना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now