लोहरदगा में डबल मर्डर से हड़कंप, घर के अलग-अलग कमरें में मिला दादी और पोते का शव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2025

बिहार के मजदूर और उसके 2 साल के बच्चे की तमिलनाडू में हत्या, पत्नी के मर्डर की भी आशंका

लोहरदगाः शुक्रवार की सुबह लोहरदगा में डबल मर्डर की घटना से हड़कंप मच गया। सदर थाना क्षेत्र के भक्सो गांव में 16 साल के युवक और उसकी दादी का शव घर में बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

लोहरदगा के बरही नदी पुल पर अचानक आया पानी, बाइक सवार युवक फंसा, चला रोंगेट खड़े कर देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन
16 साल के रितेश उरांव की टागी से गला काटकर हत्या की गई है और उसकी दादी बरिया उरांव की गला दबाकर हत्या की गई है। शुक्रवार की सुबह दोनों के शव घर के अलग-अलग कमरें में बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त दोनों की हत्या की गई उस समय घर के अन्य सदस्य सो रहे थे और उनकी इस हत्या की भनक तक नहीं लगी।

बिहार में नाबालिग की हत्या के बाद तनाव, प्रेम-प्रसंग में धारदार हथियार से काट डाला
सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए है और इस दोहरे हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, हत्या के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही संभव होगा।

See also  लोहरदगा का फैजान युवाओं को ISIS से जोड़ने की चला रहा था मुहिम, NIA की रिपोर्ट और कोर्ट में दिये गए बयान से खुलासा

रांची में बारिश के बीच निकलेगी महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा, 10 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार को बरामद कर लिया है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है लेकिन इस डबल मर्डर को डायन बिसाही से जोड़कर देखा जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now