लोहरदगा के बरही नदी पुल पर अचानक आया पानी, बाइक सवार युवक फंसा, चला रोंगेट खड़े कर देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन

लोहरदगा के बरही नदी पुल पर अचानक आया पानी, बाइक सवार युवक फंसा, चला रोंगेट खड़े कर देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन

लोहरदगाः झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और राजधानी रांची सहित कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से कई नदियां उफान पर है। रांची से सटे लोहरदगा में भी बरही नदी उफान पर है। शुक्रवार की सुबह रांची की ओर जाने वाले मेन रोड़ पर बरही नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसके बाद नदी का पानी ऊपर से बहने लगा। इसी बीच तेज बहाव में एक बाइक सवार पानी में फंस गया।

WhatsApp Image 2025 06 27 at 09.52.56 1ef39201

रांची में बारिश के बीच निकलेगी महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा, 10 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
युवक के पानी में फंसने के बाद रोंगेटे खड़े करने वाला और सांसे रोक देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। ये रेस्क्यू ऑपरेशन एक स्थानीय ग्रामीण ने किया जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक सवार को बचाने में पूरी ताकत झोंक दी। साथ ग्रामीण युवक बह गया। भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह के साथ भंडरा के सामाजिक कार्यकर्ता आफताब आलम, शकील अहमद, सरताज अंसारी, फिरोज अंसारी ने रेस्क्यू कर पानी के तेज बहाव में फंसे युवक को सुरक्षित निकाला। जबकि युवक का मोटरसाइकिल संख्या JH 08J 9760 अब भी नदी के पानी में फंसा हुआ है।

WhatsApp Image 2025 06 27 at 09.52.56 5962b718

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने शिबू सोरेन से की मुलाकात, हेमंत और कल्पना से दिशोम गुरू के स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि लोहरदगा निवासी नवीन प्रसाद के पुत्र राज प्रकाश प्रसाद (25 वर्ष) शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल से रांची से अपने घर लोहरदगा लौट रहा था। इसी दौरान उसे बरही पुल में पानी का बहाव का अंदाजा नहीं लगा। जिसमें पुल पार होने के क्रम में तेज बहाव में वह नदी में बह गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भंडरा थाना पुलिस को दिया। जिसपर भंडरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भंडरा के सामाजिक कार्यकर्ता आफताब आलम से संपर्क कर रेस्क्यू कर युवक को बचाने का प्रयास किया। जिसमें सरताज अंसारी, आफताब आलम, शकील अहमद, फिरोज अंसारी ने अपनी-अपनी कमर में रस्सी बांधकर पुल से चालीस फीट आगे बहकर एक जगह फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। नदी के पानी के बहाव से बाहर निकाले गए राज प्रकाश प्रसाद ने बताया कि पुल में पानी ओवर फ्लो होने का अंदेशा नहीं लगा। पुल से आठ फिट पानी ऊपर चल रहा था। जिसमें बाइक के ऊपर खड़ा होकर जान बचाने में सफल रहे। इसमें भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह व स्थानीय रेस्क्यू टीम का सराहनीय प्रयास रहा है। रेस्क्यू टीम के शकील अहमद ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही पांच मिनट में घटनास्थल पहुंच गए थे।

 

WhatsApp Image 2025 06 27 at 09.52.57 752543fdWhatsApp Image 2025 06 27 at 10.22.58 f3bb7e51WhatsApp Image 2025 06 27 at 09.52.56 ed487a06

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now