बिहार में नाबालिग की हत्या के बाद तनाव, प्रेम-प्रसंग में धारदार हथियार से काट डाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2025

बिहार में नाबालिग की हत्या के बाद तनाव, प्रेम-प्रसंग में धारदार हथियार से काट डाला

डेस्कः बिहार के औरंगाबाद में प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। बारूण थाना क्षेत्र में 10वीं में पढ़ने वाले छात्र की गांव के कुछ लोगों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Video: रेलवे ट्रैक पर चलाने लगी लखनऊ की वॉमिका सोनी, पकड़े जाने पर देने लगी गालियां…दो घंटे तक रुकी रहीं ट्रेनें
बारूण थाना क्षेत्र के जानपुर गांव में मनोज पासवान के बेटे हिमांशु की निर्मम हत्या कर दी गई। वह 10वीं की पढ़ाई कर रहा था। परिजन ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हिमांशु का शव आरोपी महेंद्र यादव के घर से बरामद किया गया।वारदात बुधवार देर रात की है। गुरुवार को आक्रोशित लोगों ने बारुण-दाउदनगर रोड पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

See also  LPG Crisis: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी चलाने लगे रिक्शा, शिल्पी नेहा तिर्की इस तरह पहुंची विधानसभा

तीन बच्चों को लेकर भतीजा के साथ फरार हुई चाची, शादी की तस्वीर डालने के बाद मचा हड़कंप
मृतक के पिता ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि उनका बेटा हिमांशु कुमार रात में घर से बाहर पेशाब करने के लिए निकला था। गांव के ही 5 लोगों ने उसे पकड़ लिया और खींचकर अपने घर की तरफ ले गए। हिमांशु चिल्लाने लगा तो परिजन दौड़े। तब तक आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। रात में डेढ़ बजे बारुण पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती तब तक हिमांशु की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी।

तेजप्रताप यादव ने अपना आवास आम लोगों के लिए खोला, जनता दरबार लगाकर समस्याओं को सुना
इस संबंध में SDPO-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिमांशु कुमार का शव गांव में ही दूसरे घर से बरामद की गई है। उक्त लोगों पर ही हत्या का आरोप है। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।

See also  Rahul Gandhi को कोर्ट से झटका, Amit Shah पर टिप्पणी मामले में जारी किया समन

बिहार में 5 बच्चों की मां के साथ बंद कमरें में पकड़े गए हेडमास्टर साहब, पिटाई करने के बाद देखिये गांव वालों ने क्या किया
हिमांशु की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मनोज पासवान का एक बेटा और दो बेटियां हैं, जिसमें पुत्र हिमांशु कुमार की हत्या कर दी गई। वह अपने गांव के ही उच्च विद्यालय में पढ़ाई करता था। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बारुण-दाउदनगर सड़क को जाम भी कर दिया था। जांच के लिए गया से एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान हत्या में प्रयुक्त फरसा और लाठी बरामद की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now