नालंदा में तेज रफ्तार स्कार्पियों से कुचलकर छात्र की मौत, उग्र लोगों ने गाड़ी को फूंका, पुलिस के साथ झड़प में थाना प्रभारी घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2025

नालंदा में तेज रफ्तार स्कार्पियों से कुचलकर छात्र की मौत, उग्र लोगों ने गाड़ी को फूंका, पुलिस के साथ झड़प में थाना प्रभारी घायल

नालंदाः जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के मई गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियों ने स्कूल जा रहे छात्र को कुचला। हादसे में छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नाराज लोगों ने स्कार्पियों में आग लगी दी और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

देश में अब दोपहिया गाड़ियों को भी देना होगा टोल टैक्स, केंद्र सरकार ने बनाया नया नियम
गुरूवार की सुबह मृत छात्र जौसब कुमार अपने दो दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियों ने उसे कुचल दिया। हादसे में मृतक के दो अन्य दोस्त बाल-बाल बच गए। छात्र की मौत के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और पहले स्कार्पियों में तोड़फोड़ की फिर उसे आग के हवाले कर दिया।

 

पटना के स्पा सेंटर में एक्स्ट्रा सर्विस देने का दवाब, नौकरी छोड़ने पर मालिक ने घर में घुसकर पीटा
नाराज ग्रामीणों का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सड़क से गुजर रही बस में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान मौके पर मौजूद थाना प्रभारी ने लोगों को रोकने की कोशिश की तो लोग उनसे भी उलझ गए। पुलिस के साथ लोगों की झड़प में थाना प्रभारी को भी चोटें आई। आक्रोशित लोगों ने स्कार्पियों के ड्राइवर को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। घटना पर डीएसपी गोपाल कृष्ण और थाना प्रभारी संजीव कुमार पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे है। पुलिस ने स्कार्पियों के चालक को हिरासत में ले लिया है और पिटाई में घायल होने के बाद उसे एकंगरसराय अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है।

See also  NEET-UG परीक्षा के नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा एग्जाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now