हजारीबाग के बड़कागांव में अपराधियों का तांडव, JCB-हाईवा समेत कई गाड़ियों को किया आग के हवाले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 24, 2025

हजारीबाग के बड़गांव में अपराधियों का तांडव, JCB-हाईवा समेत कई गाड़ियों को किया आग के हवाले

हजारीबागः जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित गोंदलपुरा पंचायत अंतर्गत जोराकाठगांव में सोमवार की रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। अपराधियों ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में लगी एजेंसी के गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। उक्त घटना को देखते हुए सड़क में काम करने वाले मजदूर एवं मुंशी भाग निकले।

ब्राउन शुगर वाली भाभी जी का पूरा खानदान धंधे में शामिल, ड्रग्स बनाने में है महारथ, बिहार तक फैला काला कारोबार
यह सड़क एनटीपीसी बादाम कोयला परियोजना के लिए चरही बड़कागांव के बादम तक बनाई जा रही थी। अपराधियों ने निर्माण कार्य में लगी दो जेसीबी मशीनें, दो हाईवा ट्रक, एक ग्रेडर मशीन, एक पानी का टैंकर और एक जनरेटर को आग लगाकर जला दिया। घटना को लेकर अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसमें किसी उग्रवादी संगठन का हाथ है या फिर किसी अपराधी गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है। सड़क का निर्माण मां इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा की जा रही है।

See also  हजारीबाग में पत्रकार पियूष पांडेय और उनके पिता पर जानलेवा हमला, दो भाईयों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई शिकायत

बोकारो के चास में बड़ी लूट, आस्था ज्वेलर्स में 10 मिनट में लूट लिये 5 करोड़
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लेवी की मांग को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़कागांव थाना और चरही थाना की पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के इलाकों को घेराबंदी कर सील कर दिया है तथा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना से इलाके में निर्माण कार्य ठप पड़ गया है और मजदूरों एवं अधिकारियों में भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की जिम्मेवारी अभी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now