- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे तीन बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, दो की मौके पर मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2025

झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे तीन बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, दो की मौके पर मौत

सिमडेगाः जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गुमला जिले के तपकरा डैम से बर्थ डे पार्टी मनाकर लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहुल गांधी ने आदिवासी नेताओं के साथ की बैठक, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और सांसद सुखदेव भगत ने सरना धर्म कोड का उठाया मामला
मिली जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ पंचायत स्थित कोंबाकेरा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय युवक सूरज बाघवार, 20 वर्षीय युवक अमृत बाघवार और कोलेबिरा पहाड़ टोल के रहने वाले मानु टेटे एक बाइक पर सवार होकर गुमला जिले के तपकरा डैम में बर्थ डे पार्टी मनाने गए थे। लौटने के दौरान गुमला-कोलेबिरा नेशनल हाईवे-143 गुमला-सिमडेगा बॉडर के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

See also  कांग्रेस के विधायक कहीं ना करे दे 'खेला' भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक बना भेजा गया पटना

घंटे भर की बारिश में डूब गई रांची की सड़कें, जलजमाव से सड़क जाम, कई घरों में घुसा पानी
हादसे में सूरज बाघवार और अमृत बाघवार की ट्रक के नीचे फंस गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक मानु टेटे गंभीर रूप से घायल हो गया। बर्थ डे पार्टी से लौट रहे अन्य दोस्तों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी होने के बाद कोलेबिरा थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकलवाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now