Bypoll Results 2025: 5 में से 2 सीटों पर AAP को मिली जीत, कांग्रेस, TMC और BJP ने 1-1 सीटों पर मारी बाजी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2025

Bypoll Results 2025: 5 में से 2 सीटों पर AAP को मिली जीत, कांग्रेस, TMC और BJP ने 1-1 सीटों पर मारी बाजी

डेस्कः चार राज्यों के 5 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतगणना हुई। इसमें आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा।5 में से 2 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है। वहीं कांग्रेस, बीजेपी, और टीएमसी को एक-एक सीट पर जीत मिली है। गुजरात के कडी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा चुनाव जीत गए हैं। वहीं विसावदर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया चुनाव जीत गए हैं। केरल के नीलांबुर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने माकपा के उम्मीदवार को हरा कर एक बार फिर सीट बरकरार रखा है।पंजाब के लुधियाना वेस्ट सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं।इसके अलावा पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर हुए उपचुनाव में टीएमसी उम्मीदवार अलीफा अहमद ने भारी अंतर से जीत दर्ज कर ली है।उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार आशीष घोष को हरा दिया है।

अखिलेश यादव ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला, PDA विरोधी विचारधारा को लेकर समाजवादी पार्टी से निष्कासित
गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 161 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 12 और ‘आप’ के चार विधायक हैं. समाजवादी पार्टी के पास एक सीट है और दो सीट पर निर्दलीय विधायक हैं।बता दें कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल ने विसावदर सीट के लिए एक बड़ा रोड शो निकाला था, जिसमें उन्होंने गोपाल इटालिया काफी भरोसा जताया था।इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान और आतिशी भी मौजूद थे।इस रैली में अरविंद केजरीवाल ने खुले मंच से चुनौती देते हुए कहा, “मैं चैलेंज करता हूं कि गोपाल इटालिया को तोड़ कर दिखा दो, अगर तोड़ लिया तो केजरीवाल राजनीति छोड़ देगा.” साथ ही उन्होंने लोगों से गोपाल इटालिया को जीताने की अपील की थी।

See also  12 राज्यों में होगा SIR, चुनाव आयोग कर दिया एलान; जानिए झारखंड -असम में क्यों नहीं होगा पुनरीक्षण?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now