ट्रेन में हुई रघुवर दास और मंत्री दीपिका पांडे सिंह की मुलाकात, पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पेसा कानून को लेकर हुई चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2025

ट्रेन में हुई रघुवर दास और मंत्री दीपिका पांडे सिंह की मुलाकात, पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पेसा कानून को लेकर हुई चर्चा

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास संताल परगना के दौरे पर थे। रविवार को दुमका से रांची लौटने के दौरान झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता दीपिका पांडे सिंह से ट्रेन में मुलाकात हुई। ट्रेन में मुलाकात के दौरान के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और फिर उनके साथ राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई।

GuD7zp7W0AAnoAp

हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स गोली कांड की उत्तम यादव ने ली जिम्मेदारी, छेड़खानी के मामले में जा चुका है जेल
रविवार रात ट्रेन में हुई मुलाकात के बाद मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रांची यात्रा के दौरान ट्रेन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, इसके जनहितकारी उद्देश्य और विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में इसके अधिकारों और संभावित प्रभावों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

See also  रांची के ओरमांझी टोल प्लाजा पर जबरन वसूला जा रहा है दोगुना शुल्क, मान्य फास्टैग को ब्लैकलिस्ट बताकर हो रही है पैसे की उगाही

 

रांची में रविवार को हुई बारिश में नगर निगम की खुली पोल, राजधानी का जलजमाव से हाल बेहाल
पेसा कानून लागू करने को लेकर एक तरफ जहां बीजेपी वर्तमान सरकार पर हमलावर है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने इस विषय पर विशेष मंथल पिछले दिनों किया और इसे जल्द से जल्द लागू करने का संकल्प लिया। विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पूर्व मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा काफी अहम मानी जा रही है। रघुवर दास से रविवार को दुमका में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मुलाकात की थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now