गुरुग्राम की शिक्षिका का कांड, होटल ले जा छात्र से बनाती थी संबंध; टीचर अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2025

गुरुग्राम की शिक्षिका का कांड, होटल ले जा छात्र से बनाती थी संबंध; टीचर अरेस्ट

डेस्कः गुरुग्राम के एक नामी स्कूल की टीचर को अपने ही स्टूडेंट से यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्र नाबालिग था और 12वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने आरोपी टीचर को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यौन उत्पीड़न की शिकायत छात्र के पिता ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया।

हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

टीचर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की लेकिन अदालत द्वारा याचिका खारिज कर दिए जाने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट, पूरे राज्य में दिखेगा मानसून का असर

See also  PM मोदी की स्पीच के बिना लोकसभा से पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव,'अबोध बालक' वाले बयान पर जमकर हंगामा

पीड़ित 12वीं का है स्टूडेंट

रेवाड़ी के धारूहेड़ा क्षेत्र का एक स्टूडेंट गुरुग्राम के नामी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। इसी स्कूल की टीचर उससे दिल लगा बैठी। आरोप है कि टीचर ने उसे अलग-अलग समय पर होटलों में बुलाकर यौन संबंध स्थापित किए। कुछ दिनों तक छात्र ने इस बारे में अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया लेकिन फिर उसने अपने पिता इस घटनाक्रम की जानकारी दी।

होटल ले जाकर बनाती थी संबंध

छात्र ने पिता को बताया कि उसकी टीचर जबरन होटल में ले जाकर यौन संबंध बनाती है। इसके बाद 3 मार्च को पिता ने इसकी शिकायत धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को कई वीडियो भी सौंपे। ये वीडियो खुद छात्र ने बनाए थे, जिनमें अध्यापिका उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती नजर आ रही है। पुलिस ने 13 मार्च को टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

रांची में रविवार को हुई बारिश में नगर निगम की खुली पोल, राजधानी का जलजमाव से हाल बेहाल

See also  झारखंड के विश्वविद्यालयों में नहीं चलेगी 'एक व्यक्ति-कई प्रभार' व्यवस्था, सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम

अच्छे नंबर देने का देती थी लालच

35 साल की आरोपी टीचर शादीशुदा है। वह छात्र को होटलों में ले जाती थी। जून 2024 में वह उसे रेवाड़ी के एक होटल में ले गई, जहां उसने फिर से छात्र का यौन शोषण किया। जब धारूहेड़ा की एक सोसाइटी में उसने अपना नया घर लिया तो वह छात्र को वहां भी बुलाने लगी।

कई बार यौन शोषण किया

छात्र का आरोप है कि अध्यापिका ने अपने नए घर में भी उसका कई बार यौन शोषण किया। वह छात्र को अच्छे नंबर दिलाने का लालच देती थी, जिससे छात्र ने परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया। लेकिन वह तंग आ गया तो परिजनों को जानकारी दी।

AJSU के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए डेहरी विधानसभा क्षेत्र से मुन्ना सिंह, बिहार के कई सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now