जमशेदपुर पहुंची CBI की टीम, CGST के अपर आयुक्त के सरकारी आवास से मिली सोने की छड़ें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 22, 2025

हजारीबाग के ईचाक में साइबर अपराधियों को लेकर CBI की छापेमारी,राजू कुशवाहा के घर रेड

जमशेदपुरः लगभग 800 करोड़ के फर्जी निर्यात घोटाले में सीबीआई की टीमें ऐक्शन में नजर आ रही है। केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (CGST) के अपर आयुक्त रणविजय कुमार के जमशेदपुर के नार्दर्न टाउन (स्ट्रेट माइल रोड) स्थित सरकारी आवास पर शनिवार को छापेमारी की गई। सुबह 8 बजे सीबीआई की एसीबी टीम दबिश दी और करीब 4 घंटे तक दस्तावेज खंगालती रही।

पटना में पूर्व में सीमा शुल्क के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में तैनात रणविजय और चार सीमा शुल्क अधिकारियों समेत 29 अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में सीबीआई ने शनिवार को बिहार-झारखंड में सात स्थानों पर छापेमारी की। पटना में दो, पूर्णिया के दो और नालंदा-मुंगेर में एक-एक स्थानों पर दबिश दी गई। इस छापेमारी के दौरान आरोपियों के ठिकानों से 100-100 ग्राम सोने की सात छड़ें, आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल बरामद हुए हैं।

रांची समेत पांच जिलों में फिर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

See also  जूता फेंकने की घटना पर बोलीं सीजेआई बीआर गवई की मां- ऐसे तो देश में अराजकता फैल जाएगी

टीम घर से दस्तावेजों को भी साथ ले गई। इस मामले में उनके खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। एफआईआर में दर्ज आरोप के अनुसार, सीमा शुल्क विभाग के तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों और निजी निर्यातक फर्म के बीच मिलीभगत से करीब 800 करोड़ के फर्जी निर्यात घोटाला किया गया है।

एफआईआर में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने 23 आयातक फर्मों और अज्ञात अन्य लोगों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश की और फर्जी बिलों के जरिए जीएसटी दावे किए। संदिग्ध फर्मों/निर्यातकों द्वारा लगभग 100 करोड़ के फर्जी निर्यात बिलों के माध्यम से जीएसटी दावों की धोखाधड़ी की गई। आरोप के अनुसार, इन अधिकारियों ने जानबूझकर ऐसे निर्यात बिलों को मंजूरी दी, जो 10 लाख रुपये से कम के थे,ताकि उन्हें अधीक्षक स्तर पर ही स्वीकृति मिल सके।

ईरान-इजराइल के युद्ध में कूदा अमेरिका, ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिका ने बरसाए बम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now