लोहरदगा में हार्डकोर नक्सली ललिंद्र महतो गिरफ्तार, CPI (M) का वांछित नक्सली हत्थे चढ़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 9, 2025

लोहरदगा : लोहरदगा में हार्डकोर नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीपीआई (एम) नक्सली ललिंद्र महतो की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। वह वर्षों से फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ललिंद्र महतो लोहरदगा के आसपास में छुपा हुआ है। जिसके बाद छापेमारी दल का गठन कर लोहरदगा के आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए करचा टोली से सीपीआई (एम) के हार्डकोर नक्सली ललिंद्र महतो उर्फ राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। ललिंद्र महतो जिले के किस्को थाना क्षेत्र के सेमरडीह गांव निवासी स्वर्गीय लखन महतो का पुत्र हैं। वह पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था।

 

 

web.whatsapp 20 कई संगीन मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। बताया जाता है कि लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी और 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गुमला के कमांडेंट के निर्देशन में सोमवार को जी-कंपनी सशस्त्र सीमा बल किस्को के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर मनीष कुमार चौबे और किस्को थाना प्रभारी सुमन मिंज के नेतृत्व में छापेमारी की गई। लोहरदगा के आसपास के क्षेत्र में छापेमारी अभियान में करचा टोली से सीपीएम हार्डकोर नक्सली ललिंद्र महतो उर्फ राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। नक्सली ललिंद्र महतो भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर 15 लाख रुपये के ईनामी रविंद्र गंझू के दस्ता का सदस्य भी रह चुका है। वह कई नक्सली घटनाओं में शामिल था। ललिंद्र महतो की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

See also  सावधान! दादी ने बनाई बच्चों की गैंग, पलभर में उड़ा देते हैं मोबाइल और पर्स; अब ढूंढ रही रांची पुलिस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now