टाटा नगरी में शौतानी ताकतों का आतंक! तय समय पर दोपहर में अचानक गिर जाती है बाइक, टेल्को में अनहोनी से दहशत

टाटा नगरी में शौतानी ताकतों का आतंक! तय समय पर दोपहर में अचानक गिर जाती है बाइक, टेल्को में अनहोनी से दहशत

जमशेदपुरः लौह नगरी जमशेदपुर में एक घटना ऐसी हुई जिसने सबका ध्यान अचानक खींच लिया। तय समय पर दोपहर में अचानक बाइक उल्टी दिशा में गिर जाने की घटना ने इलाके में भूत होने की चर्चा तेज कर दी है। टेल्को में हुई इस अनहोनी का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसने भी इस वीडियो को देखा सब आश्चर्यचकित हो रह गए क्योकि उल्टी दिशा में बाइक के गिरने की ऐसे घटना उन्होने पहले कभी नहीं देखी और न ही कभी सुनी।

घर से बाहर निकलते समय सावधानः ट्रॉफिक पुलिस कर सकती है आपसे छिनतई! जमशेदपुर का VIDEO हुआ वायरल
दरसअल, टेल्को के हुडको डैम के समीप थीम पार्क के सामने एक फ्लैट के पास रखी बाइक दोपहर में अपने आप उल्टी दिशा में पलट जाता है। ये घटना दोपहर के वक्त ही होती है। बाइक के मालिक को पहले लगा कि कोई शरारती तत्व या बच्चा ऐसी हरकत को करता होगा। बाइक गिराने वाली की पहचान करने के लिए उसने सीसीटीवी का सहारा लिया। सीसीटीवी फुटेज जब उसने देखा तो उसके होश उड़ गए। न तो बाइक के पास कोई दिखा और न ही किसी तरह की ऐसी गतिविधि नजर आई जिससे बाइक गिरने का कारण समझ में आये।

 

- Advertisement -
LD-advertisement

- Advertisement -
royal-soler-new

कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर स्टंट करने वाले की हुई पहचान, बाइक किया गया जब्त, युवक हुआ फरार
बाइक मालिक ने आगे कहा कि जिस वक्त बाइक गिरा उस समय हवा भी नहीं चल रही थी। बाइक साइड स्टेंड में बाई ओर झुकी हुई थी जबकि बाइक दाहिनी ओर गिरी है। ऐसे में कुछ अनहोनी या शैतानी ताकत से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होने कहा कि काफी लंबे समय से यहां कई मकान खाली है, बगल में हुडको डैम है जो एक तरह से सुसाइड प्वांट बन गया है इसलिए किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। पूरा इलाका सुनसान है रात तो छोड़िए अब लोग दिन में भी डर के साये में जी रहे है।
वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले का वैज्ञानिक पहलू पर समझना जरूरी है। इस मामले पर सांइटिस्ट डॉक्टर किशोर कुमार ओझा ने अपने ही तर्क है। वो गुरूत्वाकर्षण के नियम के आधार पर बाइक मालिक के दावे को खारिज करते है। उन्होने ये भी कहा कि हुडको का एरिया टाटा के डंप एरिया से प्रभावित होता है इसलिए बाइक गिरने के पीछे वैज्ञानिक आधार होगा न कि कोई अंधविश्वास।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now