मुजफ्फरपुर रेप पीड़ित बच्ची के परिजन को मंत्री ने दिया धक्का, कहा-‘बेटा कसम खाओ तो’, डिप्टी सीएम देखते ही रह गए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 5, 2025

मुजफ्फरपुर रेप पीड़ित बच्ची के परिजन को मंत्री ने दिया धक्का, कहा-'बेटा कसम खाओ तो', डिप्टी सीएम देखते ही रह गए

डेस्कः मुजफ्फरपुर में नाबालिग रेप पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिलने गए बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेप पीड़ित बच्ची के परिजन को मंत्री केदार गुप्ता धक्का मारकर हटाते हुए नजर आ रहे है।

बिहार में मंत्री की गाड़ी से छापेमारी करने पहुंची निगरानी की टीम, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्वेता मिश्रा के ठिकानों पर रेड
दरअसल, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा अपने सहयोगी मंत्री और स्थानीय विधायक केदार प्रसाद गुप्ता के साथ कुढ़नी रेप पीड़ित बच्चे के परिजन से मिलने गए। इस दौरान परिजन उप मुख्यमंत्री को हाथ जोड़कर कहते है कि सर अगर बच्ची को बेड मिल जाता तो बच्ची जिंदा होती। इसी बात पर मंत्री पंचायती राज केदार प्रसाद गुप्ता बिफर गए और परिजन को धक्का देते हुए कहा कि बेटा कमस खाओ तो।

खान सर पर भड़के भाजपा विधायक, कहा- पत्नी को घूंघट में रखना इस्लामिक सोच
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राज्य के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोल दिया। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वीडियो डालते हुए लिखा कि बलात्कार पीड़िता के परिजनों को बीजेपी मंत्री ने धक्का मारा!PMCH बलात्कार पीड़िता के घर पहुचें उपमुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा के साथ स्थानीय विधायक सह मंत्री श्री केदार गुप्ता से जब पीड़ित परिजनों ने प्रशासन की लापरवाही और संस्थागत हत्या के बारे में सवाल पूछना शुरू किया तो मंत्री केदार गुप्ता उन्हें धक्का मारने लगे और बेटा की क़सम खिलाने लगे।यह कुकृत्य नीतीश सरकार और उनके भाजपाई मंत्रियों की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। बिहार में अराजक स्थिति है। मंत्री से लेकर अधिकारी संवेदनहीन हो चुके है।

See also  EOU Raid in Jamui :भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के 4 ठिकानों पर छापेमारी,आय से 81% अधिक संपत्ति


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now