गोपालगंज में हो रहा थी द्वारपूजा की तैयारी, नाचते पहुंचे बाराती, तभी पैसे को लेकर एक ही हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 5, 2025

नग्न अवस्था और जला हुआ चेहरा के साथ मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज में एक शादी समारोह के दौरान दो पक्ष भिड़ गए और फिर हत्या हो गई। यह वारदात गोपालगंज जिले की है। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के निंदूरा दक्षिण पट्टी गांव में बुधवार की देर रात पुराने विवाद को लेकर शादी के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान धारदार हथियार से चोट लगने से अमन की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में जांच पड़ताल में जुटी है।

निंदूरा दक्षिण पट्टी गांव निवासी इंद्रपाल की बेटी सुनीता की बुधवार को शादी थी। बारात आने के बाद रात लगभग 11 बजे द्वारपूजा की रस्म चल रही थी। शादी में इंद्रपाल का रिश्तेदार से सुरेश निवासी बंशीयारा बाघराय जिला प्रतापगढ़ भी शामिल होने आया था। सुरेश का निंदूरा गांव के अमन से रुपये को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। शादी में सुरेश को देखकर अमन आगबबूला हो गया। दोनों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

See also  रांची से लापता अंश अंशिका रामगढ़ में मिले, दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक पुरूष और महिला गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने पुलिस को दी बधाई

बेंगलुरु में RCB इवेंट के दौरान हुए हादसे पर आया विराट कोहली का रिऐक्शन, बोले- मेरे पास कहने के लिए…

देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट के दौरान धारदार हथियार से चोट लगने से अमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अमन की मौत होने से घराती व बराती सहित ग्रामीणों में खलबली मच गई। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रुपये के पुराने विवाद को लेकर मारपीट के दौरान अमन की मौत हो गई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हेमंत सोरेन कैबिनेट में 12 एजेंडों पर लगी मुहर, ओला-उबर-जोमैटो में काम करने वाले के लिए बनेगा श्रमिक कल्याण बोर्ड

See also  Bihar Chunav: नवंबर में हो सकते हैं बिहार विधानसभा चुनाव, दो चरणों में कराने की योजना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now