डेस्कः कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैय्या ने कहा है कि भगदड़ की जांच मजिस्ट्रेट करेंगे और 15 दिनों में इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है । सिद्दारमैय्या ने ये भी कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता सिर्फ 35 हजार है और 2-3 लाख लोग पहुंच गए थे जिसकी वजह इतना बड़ी हादसा हुआ । उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में वे राजनीति नहीं कर रहे हैं ।
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जान से बढ़कर कोई जश्न नहीं है । उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है ।
The tragic stampede near Bengaluru’s Chinnaswamy Stadium during RCB’s IPL victory celebrations is heartbreaking.
My condolences to the families who lost their loved ones. Wishing a swift and full recovery to all those injured.
In this hour of grief, I stand with the people of…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 4, 2025
मृतकों को 10 लाख का मुआवजा
सिद्दारमैय्या ने कहा कि मैं बोवरिंग अस्पताल और व्याधि अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया, उन्हें हौसला दिया और जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उन्हें सांत्वना दी। जश्न के माहौल में इस तरह की त्रासदी नहीं होनी चाहिए थी। हम इस घटना से बेहद दुखी हैं।” उन्होंने प्रेस काफ्रेंस के दौरान बताया कि अधिकांश मृतक युवा हैं। मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। डॉक्टरों ने बताया है कि घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) ने बेंगलुरु भगदड़ पर एक बयान जारी किया। “हम मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बहुत दुखी हैं, जिसमें टीम के आज दोपहर आगमन की प्रत्याशा में पूरे बेंगलुरु में लोगों की भीड़ जुटने की बात कही गई है। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। RCB लोगों की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करती है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है। स्थिति से अवगत होने के बाद, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया। हम अपने सभी समर्थकों से सुरक्षित रहने का आग्रह करते हैं।”
1 अक्टूबर से होगी जनगणना, Caste Census को भी किया गया शामिल , 1 मार्च 2027 तक होगी गणना
मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
इस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर देने का निर्देश दिया गया है। आईपीएल फाइनल मैच देर रात तक चला। इसके बाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चिन्नास्वामी स्टेडियम में विजय समारोह का आयोजन किया गया था। राज्य सरकार की ओर से विधान सौध के पास भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
ಮುಖ್ಯಮಂತ್ರಿ @siddaramaiah ಅವರು ಬೌರಿಂಗ್ ಹಾಗೂ ವೈದೇಹಿ ಆಸ್ಪತ್ರೆಗೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ ಚಿನ್ನಸ್ವಾಮಿ ಕ್ರೀಡಾಂಗಣದ ಬಳಿ ಕಾಲ್ತುಳಿತಕ್ಕೆ ಸಿಲುಕಿ ಗಾಯಗೊಂಡವರ ಯೋಗಕ್ಷೇಮ ವಿಚಾರಿಸಿ, ಮೃತರ ಕುಟುಂಬದವರಿಗೆ ಸಾಂತ್ವನ ಹೇಳಿದರು. pic.twitter.com/ereHQbTPHl
— CM of Karnataka (@CMofKarnataka) June 4, 2025
विधानसभा के पास 1 लाख की भीड़ थी
कर्नाटक सरकार ने बताया कि अनुमान से कहीं अधिक भीड़ उमड़ी। केवल विधान सौध के सामने ही 1 लाख से ज्यादा लोग एकत्रित हो गए थे। हालांकि, वहां किसी भी तरह की अप्रत्याशित घटना या हादसा नहीं हुआ। लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में हादसा हो गया। किसी को इसकी आशंका नहीं थी – न क्रिकेट एसोसिएशन को और न हमें। स्टेडियम की कुल क्षमता करीब 35,000 है, लेकिन वहां 2-3 लाख लोग पहुंच गए। इतनी बड़ी भीड़ की अपेक्षा नहीं की गई थी। हमारा अनुमान था कि भीड़ स्टेडियम की क्षमता के भीतर रहेगी। सरकार केवल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सुरक्षा मुहैया कराती है।
RCB की जीत का जश्न मातम में बदला
गौरतबल है कि IPL-2025 का खिताब पहली बार जीतने के बाद आरसीबी का बेंगलुरू में सम्मान हो रहा था। इसी दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम बाहर उमड़ी भीड़ से अफरातफरी की स्थिति हो गई। भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 लोगों की हालत गंभीर है। भगदड़ में मारे गए लोगों में महिला भी शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
VIDEO | Child faints outside Bengaluru’s Chinnaswamy Stadium as a massive crowd gathers to celebrate Royal Challengers Bengaluru’s IPL 2025 victory.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz)’ pic.twitter.com/fFqKswmm3y
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2025
IPL 2025 Final: RCB vs PBKS, कोहली की टीम बेंगलुरू बनी पहली बार आईपीएल चैंपियन, श्रेयस का सपना टूटा
यह हादसा तब हुआ जब हजारों की भीड़ RCB के 18 साल बाद IPL ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम में जाने के लिए उमड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के के मुताबिक, जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई लोग कुचल गए और दर्जनों घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।रिपोर्ट्स की मानें तो आरसीबी की विक्ट्री परेड में शामिल लोग बड़ी संख्या में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मौजूद थे। पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और इसके बाद भगदड़ मच गई। विक्ट्री परेड का आगाज शाम 5 बजे होना था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
आईपीएल 2025 में जीत के बाद इमोशनल विराट कोहली को अनुष्का शर्मा ने गले लगाकर दी बधाई
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, “मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की और मैं अस्पताल जा रहा हूं… अभी तक पीड़ितो की संख्या के बारे में हमें जानकारी नहीं है। हम सभी से शांत रहने का निवेदन करते हैं। हमने अपने कई कार्यक्रमों में कटौती की है…”बेंगलुरू भगदड़ पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, “उन्होंने(कर्नाटक सरकार) भगदड़ की स्थिति से बचने के लिए रोड शो बंद किया था। लेकिन यह अनुमान नहीं था कि स्टेडियम के बाहर ऐसा हो जाएगा। राजनीति नहीं होनी चाहिए। सभी को मिलकर डैमेज कंट्रोल करना चाहिए।”
RCB की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, “राज्य सरकार को इस त्रासदी की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जब पूरा देश और कर्नाटक RCB की जीत का जश्न मना रहा था, तब राज्य सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विजय रैली निकालने की जल्दबाजी की, जिससे यह त्रासदी हुई। राज्य सरकार ने कभी पूर्व तैयारियों की परवाह नहीं की। उन्हें प्रचार में अधिक रुचि थी। इसका नतीजा यह हुआ कि 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग ICU में हैं। मैंने कुछ पीड़ितों से बात की, अंदर कोई पुलिस नहीं थी, कोई एम्बुलेंस सुविधा नहीं थी। मुख्यमंत्री को मामले को न्यायिक जांच के लिए भेजना चाहिए।”
बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हो जाएं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी












